• |एक्सोदेस 31:11| अभ्‍यंजन तेल और पवित्र-स्‍थान के लिए सुगन्‍धित द्रव्‍य। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसी के अनुसार तू सब कार्य करना।’
  • विश्राम दिवस : व्‍यवस्‍था का चिह्‍न

  • |एक्सोदेस 31:12| प्रभु ने मूसा से कहा,

  • |एक्सोदेस 31:13| ‘तू इस्राएली समाज से यह बोलना : तुम मेरे विश्राम-दिवसों को अवश्‍य मनाना। यह मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य पीढ़ी से पीढ़ी तक एक चिह्‍न है जिससे तुम्‍हें ज्ञात हो कि मैं प्रभु, तुम्‍हें पवित्र करता हूँ। b 

  • |एक्सोदेस 31:14| तुम विश्राम-दिवस मनाना, क्‍योंकि वह तुम्‍हारे लिए पवित्र दिवस है। उसे अपवित्र करने वाले व्यक्‍ति को निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। जो व्यक्‍ति उस दिन कोई कार्य करेगा, वह अपने समाज में से नष्‍ट किया जाएगा। c 

  • |एक्सोदेस 31:15| छ: दिन तक काम किया जाएगा, पर सातवां दिन परम विश्राम-दिवस है, प्रभु के लिए पवित्र दिवस है। जो व्यक्‍ति विश्राम-दिवस पर कार्य करेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।

  • |एक्सोदेस 31:16| इसलिए इस्राएली समाज विश्राम-दिवस को मनाएगा। वे विश्राम-दिवस को शाश्‍वत विधान के रूप में पीढ़ी से पीढ़ी तक मानेंगे।

  • |एक्सोदेस 31:17| यह मेरे और इस्राएली समाज के मध्‍य इस बात का स्‍थायी चिह्‍न है कि प्रभु ने छ: दिन में आकाश और पृथ्‍वी बनाए, और सातवें दिन विश्राम करके शान्‍ति की सांस ली।’  d 

  • |एक्सोदेस 31:18| जब प्रभु ने सीनय पर्वत पर मूसा से वार्तालाप समाप्‍त किया तब उन्‍हें साक्षी की दो पट्टियाँ, अपने हाथ से [3] लिखी पत्‍थर की दो पट्टियाँ दीं।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.