• परमेश्‍वर आहार के लिए ‘मन्ना देता है

  • |एक्सोदेस 16:1| समस्‍त इस्राएली मंडली ने एलीम निकुंज से प्रस्‍थान किया। मिस्र देश से उनके निर्गमन के दूसरे महीने के पन्‍द्रहवें दिन वे सीन नामक निर्जन प्रदेश में पहुँचे। यह निर्जन प्रदेश एलीम निकुंज और सीनय पर्वत के मध्‍य में है।

  • |एक्सोदेस 16:2| समस्‍त इस्राएली मंडली निर्जन प्रदेश में मूसा और हारून के विरुद्ध बक-बक करने लगी।

  • |एक्सोदेस 16:3| इस्राएलियों ने उनसे कहा, ‘जब हम मिस्र देश में मांस की देगची के निकट बैठकर भरपेट भोजन करते थे, तब अच्‍छा होता कि हम प्रभु के हाथ मर गए होते; क्‍योंकि आप लोग इस निर्जन प्रदेश में समस्‍त जन-समुदाय को भूख से मार डालने के लिए मिस्र देश से हमें निकालकर लाए हैं।’ a 

  • |एक्सोदेस 16:4| प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, मैं तुम्‍हारे लिए स्‍वर्ग से भोजन की वर्षा करूंगा। ये लोग प्रत्‍येक दिन बाहर निकलकर दैनिक भोजन एकत्र करेंगे। इससे मैं उनको परखूंगा कि वे मेरी व्‍यवस्‍था के अनुसार चलेंगे अथवा नहीं। b 

  • |एक्सोदेस 16:5| जितनी भोजन-सामग्री ये छठे दिन लाकर तैयार करेंगे, वह उससे दुगुनी होगी जो ये प्रतिदिन एकत्र करते हैं।’

  • |एक्सोदेस 16:6| अत: मूसा और हारून ने सब इस्राएलियों से कहा, ‘सन्‍ध्‍या समय तुम्‍हें ज्ञात हो जाएगा कि प्रभु ने ही तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है।

  • |एक्सोदेस 16:7| प्रात:काल तुम उसकी महिमा देखोगे; क्‍योंकि प्रभु ने अपने विरुद्ध तुम्‍हारा बक-बकाना सुना है। हम क्‍या हैं कि तुम हमारे विरुद्ध बक-बक करते हो?’

  • |एक्सोदेस 16:8| मूसा ने पुन: कहा, ‘यह तब होगा जब प्रभु सन्‍ध्‍या समय तुम्‍हें खाने के लिए मांस और प्रात:काल भर-पेट रोटी देगा; क्‍योंकि जो बक-बक तुमने प्रभु के विरुद्ध की थी, उसने उसे सुना है। हम क्‍या हैं? तुम्‍हारा बक-बकाना हमारे विरुद्ध नहीं, वरन् प्रभु के विरुद्ध है।’ c 

  • |एक्सोदेस 16:9| तत्‍पश्‍चात मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम समस्‍त इस्राएली मंडली से यह कहो, “प्रभु के सम्‍मुख, उसके निकट जाओ; क्‍योंकि उसने तुम्‍हारा बक-बकाना सुना है।” ’

  • |एक्सोदेस 16:10| जब हारून समस्‍त इस्राएली मंडली से बोला तब वे लोग निर्जन प्रदेश की ओर उन्‍मुख हुए और देखो, प्रभु की महिमा मेघ में दिखाई दी।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.