• विश्राम दिवस मनाने का नियम

  • |एक्सोदेस 35:1| मूसा ने समस्‍त इस्राएली मंडली को एकत्र किया और उनसे कहा, ‘प्रभु ने इन कार्यों को करने की आज्ञा तुम्‍हें दी है :

  • |एक्सोदेस 35:2| छ: दिन तक काम किया जाएगा। किन्‍तु तुम सातवें दिन प्रभु के हेतु परम विश्राम दिवस मनाना। जो व्यक्‍ति उस दिन काम करेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। a 

  • |एक्सोदेस 35:3| तुम विश्राम दिवस पर अपने-अपने निवास-स्‍थान में चूल्‍हा भी नहीं जलाना।’
  • प्रभु को भेंट अर्पित करना

  • |एक्सोदेस 35:4| मूसा ने समस्‍त इस्राएली मंडली से कहा, ‘प्रभु ने इस कार्य को करने की आज्ञा दी है :

  • |एक्सोदेस 35:5| तुम अपने पास से प्रभु के लिए भेंट लो। जो स्‍वेच्‍छा से देना चाहे, वह प्रभु के लिए भेंट लाए : सोना, चांदी तथा पीतल, b 

  • |एक्सोदेस 35:6| नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र; पतले सूत से बुना हुआ कपड़ा; बकरी के बाल,

  • |एक्सोदेस 35:7| मेढ़े की पकी हुई खाल और सूंस का चमड़ा, बबूल की लकड़ी,

  • |एक्सोदेस 35:8| दीप-प्रज्‍वलन के लिए तेल, अभ्‍यंजन-तेल एवं सुगन्‍धित धूप के लिए मसाले,

  • |एक्सोदेस 35:9| उरावरण एवं उरपट में लगाने के लिए, तथा अन्‍य वस्‍तुओं में जड़ने के लिए सुलेमानी पत्‍थर और मणि।
  • निवास-स्‍थान की विभिन्न वस्‍तुएँ

  • |एक्सोदेस 35:10| ‘जो बुद्धिमान व्यक्‍ति तुम्‍हारे मध्‍य में हैं, वे आएँ और प्रभु की आज्ञानुसार ये वस्‍तुएँ बनाएँ : निवास-स्‍थान,


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.