• पवित्र-स्‍थान में प्रयुक्‍त धातु का विवरण

  • |एक्सोदेस 38:21| निवास-स्‍थान अर्थात् साक्षी-पत्र रखने के स्‍थान की सामग्री का यह विवरण है। मूसा की आज्ञा के अनुसार पुरोहित हारून के पुत्र ईतामर के निरीक्षण में लेवियों के सेवाकार्य के लिए सामग्री की गणना की गई थी।

  • |एक्सोदेस 38:22| जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार यहूदा-कुल के बसलएल ने, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पौत्र था, सब तैयार किया।

  • |एक्सोदेस 38:23| उसके साथ दान-कुल के अहीसामख का पुत्र ओहोलीआब था। वह कुशल कारीगर, अभिकल्‍पी, पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्रों पर, बेल-बूटे काढ़ने वाला था।

  • |एक्सोदेस 38:24| जो सोना पवित्र-स्‍थान के निर्माण कार्य में, उसके समस्‍त कार्य में प्रयुक्‍त हुआ, जो भेंट के रूप में दिया गया, वह पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार लगभग एक हजार दो किलो [1] था।

  • |एक्सोदेस 38:25| मंडली में गिने गए लोगों की भेंट में अर्पित चांदी पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार लगभग तीन हजार पांच सौ बीस किलो [2] थी। c 

  • |एक्सोदेस 38:26| प्रत्‍येक व्यक्‍ति से, जिसकी अवस्‍था गणना के अनुसार बीस वर्ष से अधिक थी, (कुल मिलाकर छ: लाख तीन हजार पांच सौ पचास व्यक्‍ति थे) पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार आधा सिक्‍का, अर्थात् प्राय: छ: ग्राम [3] प्राप्‍त हुआ। d 

  • |एक्सोदेस 38:27| लगभग साढ़े तीन हजार किलो चांदी पवित्र-स्‍थान की आधार-पीठिकाओं तथा अन्‍त:पट की आधार-पीठिकाओं को ढालने में प्रयुक्‍त हुई। एक आधार-पीठिका में लगभग पैंतीस किलो चांदी लगी। इस प्रकार साढ़े तीन हजार किलो से सौ आधार-पीठिकाएँ बनीं।

  • |एक्सोदेस 38:28| शेष बीस किलो से उन्‍होंने खम्‍भों के छल्‍ले बनाए, उनके मस्‍तक को मढ़ा तथा उनको जोड़ने वाली पट्टियाँ बनाईं।

  • |एक्सोदेस 38:29| जो पीतल भेंट में चढ़ाया गया, वह लगभग दो हजार चार सौ पचीस किलो [4] था।

  • |एक्सोदेस 38:30| उन्‍होंने इससे मिलन-शिविर के द्वार की आधार-पीठिकाएँ वेदी, झंझरी और वेदी के सब पात्र,


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.