• हारून का बलि-अर्पण करना

  • |छिछोरापन 9:1| मूसा ने आठवें दिन हारून, उसके पुत्रों एवं इस्राएल के धर्मवृद्धों को बुलाया।

  • |छिछोरापन 9:2| मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम पाप-बलि के लिए एक निष्‍कलंक बछड़ा तथा अग्‍नि-बलि के हेतु निष्‍कलंक मेढ़ा लेना और प्रभु के सम्‍मुख उन्‍हें चढ़ाना।

  • |छिछोरापन 9:3| तुम इस्राएली समाज से यह कहना, पाप-बलि के लिए एक बकरा, और अग्‍नि-बलि के लिए एक-एक वर्ष का निष्‍कलंक बछड़ा और मेमना लो;

  • |छिछोरापन 9:4| सहभागिता-बलि में प्रभु के सम्‍मुख बलि करने के हेतु बैल तथा मेढ़ा एवं तेल-सम्‍मिश्रित मैदा की अन्न-बलि लो; क्‍योंकि प्रभु आज तुम्‍हें दर्शन देगा।’

  • |छिछोरापन 9:5| जिन वस्‍तुओं को लाने का आदेश मूसा ने दिया था, वे उनको मिलन-शिविर के द्वार पर ले आए। सारी मण्‍डली निकट आई और प्रभु के सम्‍मुख खड़ी हो गई।

  • |छिछोरापन 9:6| मूसा ने कहा, ‘यह वह कार्य है जिसको करने का आदेश प्रभु ने तुम्‍हें दिया है; और तब तुम्‍हें प्रभु की महिमा दिखाई देगी।’

  • |छिछोरापन 9:7| मूसा ने हारून से कहा, ‘वेदी के निकट अपनी पाप-बलि तथा अग्‍नि-बलि अर्पित करो; और अपने तथा अपने परिवार के लिए [1] प्रायश्‍चित्त करो। लोगों का चढ़ावा भी चढ़ाओ और उनके लिए प्रायश्‍चित्त करो; जैसी प्रभु ने आज्ञा दी थी।’  a 

  • |छिछोरापन 9:8| हारून वेदी के निकट गया। उसने पाप-बलि के बछड़े का वध किया, जो स्‍वयं हारून के लिए था।

  • |छिछोरापन 9:9| हारून के पुत्रों ने उसके सम्‍मुख रक्‍त प्रस्‍तुत किया। उसने रक्‍त में अपनी अंगुली डुबोई और वेदी के सींगों पर उसको लगाया। शेष रक्‍त वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल दिया।

  • |छिछोरापन 9:10| उसने पाप-बलि के पशु की चर्बी, गुरदों और कलेजे की झिल्‍ली को वेदी पर जलाया; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.