-
अग्नि-बलि
-
|छिछोरापन 1:1| प्रभु ने मूसा को पुकारा, और उनसे मिलन-शिविर में कहा, a
-
-
-
|छिछोरापन 1:2| ‘इस्राएली समाज से यह बोलना, तू उनसे कहना कि उनमें से जो मनुष्य प्रभु को पशु का चढ़ावा चढ़ाए, तो वह गाय-बैलों अथवा भेड़-बकरियों के रेवड़ में से बलि का पशु चढ़ाए।
-
-
-
|छिछोरापन 1:3| ‘यदि कोई व्यक्ति गाय-बैलों में से अग्नि-बलि चढ़ाता है, तो उसे निष्कलंक नर पशु चढ़ाना होगा। वह उसे मिलन-शिविर के द्वार पर चढ़ाएगा जिससे वह प्रभु के सम्मुख ग्रहण किया जाए। b
-
-
-
|छिछोरापन 1:4| वह अग्नि-बलि के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और अग्नि-बलि उसके प्रायश्चित्त के रूप में ग्रहण की जाएगी। c
-
-
-
|छिछोरापन 1:5| वह बछड़े को प्रभु के सम्मुख बलि करेगा। तब पुरोहित, हारून के पुत्र, रक्त को निकट लाकर, मिलन-शिविर के द्वार पर स्थित वेदी के चारों ओर उसको छिड़केंगे। d
-
-
-
|छिछोरापन 1:6| वह अग्नि-बलि के पशु की खाल उतार लेगा और मांस के टुकड़े-टुकड़े करेगा।
-
-
-
|छिछोरापन 1:7| पुरोहित हारून के पुत्र, वेदी पर अग्नि प्रज्वलित करेंगे, और अग्नि पर लकड़ी सजाकर रखेंगे।
-
-
-
|छिछोरापन 1:8| वे वेदी की अग्नि पर रखी हुई लकड़ी के ऊपर सिर और चर्बी सहित उन टुकड़ों को सजाकर रखेंगे;
-
-
-
|छिछोरापन 1:9| पर वह पशु की अंतड़ियों और पैरों को जल से धोएगा। पुरोहित अग्नि-बलि के लिए, प्रभु को अग्नि में अर्पित सुखद सुगन्ध के रूप में, सम्पूर्ण बलि को वेदी पर जलाएगा।
-
-
-
|छिछोरापन 1:10| ‘यदि वह रेवड़ में से भेड़ अथवा बकरों की अग्नि-बलि चढ़ाता है तो उसे निष्कलंक नर पशु चढ़ाना होगा।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
