-
नादब और अबीहू का पाप
-
|छिछोरापन 10:1| हारून के पुत्रों, नादब और अबीहू, ने अपना-अपना धूपदान लिया। उन्होंने उसमें आग भरी, और उसके ऊपर धूप रखी। तत्पश्चात् उन्होंने प्रभु के सम्मुख अपवित्र अग्नि अर्पित की, जिसकी आज्ञा प्रभु ने नहीं दी थी।
-
-
-
|छिछोरापन 10:2| तब प्रभु के सम्मुख से आग निकली, और उसने उनको भस्म कर दिया। वे प्रभु के सम्मुख मर गए। a
-
-
-
|छिछोरापन 10:3| मूसा ने हारून से कहा, ‘प्रभु ने यही बात कही थी :“अपने निकटवर्ती लोगों के मध्य, मैं स्वयं को पवित्र सिद्ध करूँगा; समस्त लोगों के सम्मुख मैं अपनी महिमा करूँगा।” ’ परन्तु हारून मौन रहा।
-
-
-
|छिछोरापन 10:4| मूसा ने हारून के चाचा ऊज्जीएल के पुत्रों, मीशाएल और एलसापन, को बुलाया। उन्होंने उनसे कहा, ‘निकट आओ, और अपने भतीजों को पवित्र स्थान के सामने से उठाकर पड़ाव के बाहर ले जाओ।’
-
-
-
|छिछोरापन 10:5| वे निकट आए और अपने कुरतों से ही उनको उठाकर पड़ाव के बाहर ले गए; जैसा मूसा बोले थे।
-
-
-
|छिछोरापन 10:6| मूसा ने हारून और उसके पुत्रों− एलआजर तथा ईतामर−से कहा, ‘तुम मृत्यु शोक प्रकट करने के लिए अपने सिर के बाल मत बिखराओ, अपने वस्त्र भी मत फाड़ो। ऐसा न हो कि तुम मर जाओ, और समस्त मण्डली पर प्रभु का क्रोध भड़क उठे। किन्तु तुम्हारे भाई-बन्धु, इस्राएल के सब वंशज, उस आग के लिए विलाप करें, जिसको प्रभु ने प्रज्वलित किया है।
-
-
-
|छिछोरापन 10:7| तुम मिलन-शिविर के द्वार से बाहर मत निकलना, अन्यथा तुम भी मर जाओगे; क्योंकि प्रभु के अभ्यंजन का तेल तुम पर लगा है।’ उन्होंने मूसा के आदेशानुसार किया।
-
-
-
पुरोहितों के कर्त्तव्य और देय-भाग
-
|छिछोरापन 10:8| प्रभु हारून से बोला,
-
-
-
|छिछोरापन 10:9| ‘जब तू अथवा तेरे साथ तेरे पुत्र मिलन-शिविर में प्रवेश करें तब अंगूर का रस या मदिरा मत पीना। ऐसा न हो कि तुम मर जाओ। यह तुम्हारी पीढ़ी से पीढ़ी के लिए स्थायी संविधि है। b
-
-
-
|छिछोरापन 10:10| तुम्हें पवित्र और अपवित्र के मध्य, शुद्ध और अशुद्ध के मध्य, भेद पहचानना है।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
