• बलि चढ़ाने का स्‍थान एक ही है

  • |छिछोरापन 17:1| प्रभु मूसा से बोला, a 

  • |छिछोरापन 17:2| ‘हारून, उसके पुत्रों तथा सब इस्राएलियों से बोलना; तू उनसे यह कहना। प्रभु ने यह आज्ञा दी है :

  • |छिछोरापन 17:3| यदि इस्राएली वंश [1] का कोई व्यक्‍ति पड़ाव में अथवा पड़ाव के बाहर बैल या मेमना अथवा बकरी का वध करता है

  • |छिछोरापन 17:4| और उसको मिलन-शिविर के द्वार पर नहीं लाता है कि प्रभु के निवास-स्‍थान के सम्‍मुख प्रभु को भेंट रूप में उसे अर्पित करे, तो उस व्यक्‍ति पर हत्‍या का आरोप लगाया जाएगा। उसने रक्‍त बहाया है। ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।

  • |छिछोरापन 17:5| इसका उद्देश्‍य यह है कि इस्राएली लोग अपने अपने बलि-पशु जिन्‍हें वे खुले मैदान में बलि चढ़ाते हैं, प्रभु के पास मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास लाएं और उनको प्रभु के लिए सहभागिता-बलि के रूप में चढ़ाएं।

  • |छिछोरापन 17:6| पुरोहित मिलन-शिविर के द्वार पर प्रभु की वेदी के ऊपर रक्‍त छिड़केगा और प्रभु को सुखद सुगन्‍ध के लिए चर्बी जलाएगा।

  • |छिछोरापन 17:7| अत: वे अज-देवताओं [2] को, जिनका अनुसरण करके वे वेश्‍या के सदृश विश्‍वासघात करते हैं, पुन: अपने बलि-पशु न चढ़ाएं। यह पीढ़ी से पीढ़ी तक उनके लिए स्‍थायी संविधि रहेगी।

  • |छिछोरापन 17:8| ‘तू उनसे यह कहना : यदि इस्राएली वंश का कोई व्यक्‍ति अथवा उनके मध्‍य निवास करने वाला प्रवासी व्यक्‍ति, जो अग्‍निबलि या बलि-पशु चढ़ाता है,

  • |छिछोरापन 17:9| और उसको प्रभु के लिए अर्पित करने के हेतु मिलन-शिविर के द्वार पर नहीं ले आता, तो ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।
  • रक्‍तपान वर्जित है

  • |छिछोरापन 17:10| ‘यदि इस्राएली समाज का कोई व्यक्‍ति अथवा उनके मध्‍य निवास करने वाला प्रवासी रक्‍तपान करता है, [3] तो मैं रक्‍तपान करने वाले व्यक्‍ति से विमुख रहूंगा और उसके लोगों के मध्‍य में से उसको नष्‍ट करूंगा; b 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.