• शुद्ध और अशुद्ध पशु

  • |छिछोरापन 11:1| प्रभु मूसा और हारून से बोला,

  • |छिछोरापन 11:2| ‘इस्राएली समाज से कहो : तुम पृथ्‍वी के समस्‍त जीवित पशुओं में से इन पशुओं को खा सकते हो। a  b 

  • |छिछोरापन 11:3| पशुओं में से सब चिरे और फटे खुरवाले तथा पागुर करने वाले पशुओं को तुम खा सकते हो।

  • |छिछोरापन 11:4| फिर भी तुम पागुर करने वाले अथवा फटे खुरवाले पशुओं में से इन पशुओं को नहीं खाना। ऊंट : वह पागुर तो करता है परन्‍तु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।

  • |छिछोरापन 11:5| चट्टानी बिज्‍जू : वह पागुर तो करता है, परन्‍तु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।

  • |छिछोरापन 11:6| खरगोश : वह पागुर तो करता है, परन्‍तु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।

  • |छिछोरापन 11:7| सूअर : वह चिरे अथवा फटे खुरवाला पशु तो है, परन्‍तु वह पागुर नहीं करता। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।

  • |छिछोरापन 11:8| तुम इनके माँस को नहीं खाना। इनकी लोथ को स्‍पर्श भी मत करना। ये तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं।

  • |छिछोरापन 11:9| ‘तुम जल-जन्‍तुओं में से इन जल-जन्‍तुओं को खा सकते हो : प्रत्‍येक पंखवाला और चोईवाला जल-जन्‍तु चाहे वह समुद्र में हो, अथवा नदी में, तुम खा सकते हो।

  • |छिछोरापन 11:10| परन्‍तु झुण्‍ड-के-झुण्‍ड रहने वाले जल-जन्‍तुओं तथा अन्‍य जलचर प्राणियों में बिना पंख और चोईवाले जीव-जन्‍तु जो समुद्र तथा नदियों में हैं, वे तुम्‍हारे लिए अखाद्य [1] हैं।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.