• |छिछोरापन 9:11| उसने माँस और खाल को पड़ाव के बाहर आग में जलाया।

  • |छिछोरापन 9:12| उसने अग्‍नि-बलि के पशु का वध किया। हारून के पुत्रों ने रक्‍त उसके हाथ में दिया। उसने उसको वेदी के चारों ओर छिड़का।

  • |छिछोरापन 9:13| उन्‍होंने अग्‍नि-बलि-पशु के टुकड़े, उसके सिर के साथ हारून के हाथ में दिए। उसने उनको वेदी पर जलाया।

  • |छिछोरापन 9:14| उसने अंतड़ियाँ तथा पैर धोए और उनको अग्‍नि-बलि-पशु के साथ वेदी पर जलाया।

  • |छिछोरापन 9:15| हारून ने लोगों का चढ़ावा चढ़ाया। पाप-बलि का बकरा जो लोगों के लिए था, उसे उसने लिया और उसका वध किया। तत्‍पश्‍चात् उसे भी प्रथम पाप-बलि के सदृश पाप के हेतु अर्पित किया।

  • |छिछोरापन 9:16| उसने अग्‍नि-बलि भी चढ़ाई, और उसको विधि के अनुसार अर्पित किया।

  • |छिछोरापन 9:17| उसने अन्न-बलि भी चढ़ाई। उसने उससे अपनी मुट्ठी भरी, और प्रात:काल की अग्‍नि-बलि के अतिरिक्‍त इसको भी वेदी पर जलाया।

  • |छिछोरापन 9:18| उसने लोगों की सहभागिता-बलि के बैल तथा मेढ़े का वध किया। हारून के पुत्रों ने रक्‍त उसके हाथ में दिया। उसने उसको वेदी के चारों ओर छिड़का। b 

  • |छिछोरापन 9:19| उन्‍होंने बैल की चर्बी, मेढ़े की चर्बी, चर्बी भरी मोटी पूँछ, अंतड़ियों को ढाँपने वाली चर्बी, गुरदों सहित कलेजे की झिल्‍ली भी उसके हाथ में दी।

  • |छिछोरापन 9:20| उन्‍होंने चर्बी को पशुओं के वक्षों पर रखा, और उसने वेदी पर चर्बी जलाई।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.