• |एक्सोदेस 34:11| ‘जो आज्ञा मैं आज तुझे देता हूँ, उसका पालन करना। देख, मैं तेरे सम्‍मुख से अमोरी, कनानी, हित्ती, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों को निकाल दूँगा।

  • |एक्सोदेस 34:12| तू ध्‍यान दे; ऐसा न हो कि जिस देश की ओर तू जा रहा है, उसके निवासियों से सन्‍धि करे, और वह तेरे मध्‍य में फन्‍दा बन जाए।

  • |एक्सोदेस 34:13| अत: तू उनकी वेदियों को तोड़ डालना। उनके स्‍तम्‍भों को गिरा देना। उनकी अशेरा देवी के खम्‍भों को ध्‍वस्‍त करना। c 

  • |एक्सोदेस 34:14| (तू किसी अन्‍य देवता की वन्‍दना न करना। प्रभु जिसका नाम ईष्‍र्यालु है, एक ईष्‍र्यालु परमेश्‍वर है।) d 

  • |एक्सोदेस 34:15| ऐसा न हो कि तू उस देश के निवासियों से सन्‍धि करे। ऐसा न हो कि जब वे अपने देवताओं का अनुगमन करें और यों वेश्‍या के सदृश व्‍यवहार करें, अपने देवताओं को बलि चढ़ाएँ और कोई तुझे निमन्‍त्रित करे तब तू उसकी बलि का मांस खाए।

  • |एक्सोदेस 34:16| तू अपने पुत्रों का विवाह करने के लिए उनकी पुत्रियाँ मत ग्रहण करना। ऐसा न हो कि उनकी पुत्रियाँ अपने देवताओं का अनुगमन करें और यों वेश्‍या के सदृश व्‍यवहार करें और ऐसा ही व्‍यवहार तुम्‍हारे पुत्रों से करवाएँ कि वे उनके देवताओं का अनुगमन करें।

  • |एक्सोदेस 34:17| ‘तू अपने लिए देवताओं की मूर्तियाँ ढालकर मत बनाना।  e 

  • |एक्सोदेस 34:18| ‘तू बेखमीर रोटी का पर्व मनाना। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसके अनुसार तू निर्धारित समय पर आबीब महीने में सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना; क्‍योंकि तू उस आबीब महीने में मिस्र देश से बाहर निकला था। f 

  • |एक्सोदेस 34:19| ‘प्रत्‍येक पहिलौठी सन्‍तान मेरी है। तुम्‍हारे पशुओं के नर बच्‍चे, गाय और भेड़ के पहिलौठे बच्‍चे मेरे हैं।

  • |एक्सोदेस 34:20| ‘तू गधे के पहिलौठे बच्‍चे को मेमना देकर छुड़ा लेना। यदि तू उसे न छुड़ाए तो उसकी गरदन तोड़ देना। तू अपने पुत्रों की पहिलौठी सन्‍तान को अवश्‍य छुड़ाना। कोई व्यक्‍ति खाली हाथ मुझे अपना मुँह न दिखाए। g 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.