• |एक्सोदेस 23:11| किन्‍तु सातवें वर्ष उसे परती रहने देना। उसे वैसे ही छोड़ देना जिससे तेरी प्रजा के दरिद्र व्यक्‍ति खाएँ। जो शेष रहे, उसे वन पशु खाएँ। तू ऐसा ही अपने अंगूर उद्यान और जैतून कुंज के विषय में करना। g 

  • |एक्सोदेस 23:12| ‘तू छ: दिन तक अपने कार्य में परिश्रम करना, किन्‍तु सातवें दिन विश्राम करना जिससे तेरा बैल और गधा सुस्‍ताएँ, तेरी सेविका के पुत्र तथा प्रवासी को आराम मिले। h 

  • |एक्सोदेस 23:13| ‘जो बातें मैंने तुमसे कही हैं, उनका पालन करना। तू अन्‍य देवताओं के नाम भी नहीं लेना, ये नाम तेरे मुंह से न निकलें और सुनाई भी न दें।
  • तीन विशिष्‍ट पर्व

  • |एक्सोदेस 23:14| ‘तू वर्ष में तीन बार मेरे लिए यात्रा पर्व मनाना।

  • |एक्सोदेस 23:15| तू बेखमीर रोटी का पर्व मनाना। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसके अनुसार तू निर्धारित समय पर अबीब महीने में सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना; क्‍योंकि तुम उस महीने में मिस्र देश से बाहर निकले थे। कोई भी व्यक्‍ति मेरे दर्शन के लिए खाली हाथ न आए। i 

  • |एक्सोदेस 23:16| जो तू खेत में बोता है, अपने परिश्रम का फल संग्रह करता है, तब संग्रह पर्व मनाना। j 

  • |एक्सोदेस 23:17| तेरे परिवार के सब पुरुष वर्ष में तीन बार प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उपस्‍थित होंगे।

  • |एक्सोदेस 23:18| ‘तू बलि-पशु का रक्‍त खमीरी रोटी के साथ मत चढ़ाना। तू पर्व की चर्बी सबेरे तक न छोड़ना।

  • |एक्सोदेस 23:19| ‘तू अपनी भूमि के प्रथम फलों में से सर्वोत्तम फल मेरे, अपने प्रभु परमेश्‍वर के गृह में लाना।  k  ‘तू बकरी के बच्‍चे को उसकी मां के दूध में मत पकाना।
  • प्रभु के दूत के द्वारा इस्राएल का मार्ग-दर्शन

  • |एक्सोदेस 23:20| ‘सुन, जो स्‍थान मैंने तेरे लिए तैयार किया है, वहाँ तुझे पहुँचाने के उद्देश्‍य से तथा मार्ग में तेरी रक्षा के निमित्त मैं तेरे आगे-आगे एक दूत को भेज रहा हूं। l 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.