• विवाहित जीवन से एक दृष्‍टान्‍त

  • |रोमनों 7:1| भाइयो और बहिनो! क्‍या आप यह नहीं जानते—मैं विधि-शास्‍त्र के जानने वालों से बोल रहा हूँ—कि मनुष्‍य पर विधि-नियम का अधिकार तभी तक है, जब तक वह जीवित है? a 

  • |रोमनों 7:2| विवाहित स्‍त्री तब तक विधि द्वारा अपने पति से बंधी रहती है, जब तक वह जीवित रहता है। यदि पति मर जाता है, तो वह अपने पति के बन्‍धन से मुक्‍त हो जाती है।

  • |रोमनों 7:3| यदि वह अपने पति के जीवन-काल में किसी दूसरे की पत्‍नी बन जाती है, तो वह व्‍यभिचारिणी कहलायेगी। किन्‍तु यदि पति मर जाता है, तो वह उस बन्‍धन से मुक्‍त हो जाती है। और यदि वह किसी दूसरे की पत्‍नी बन जाती है, तो वह व्‍यभिचारिणी नहीं है। b 

  • |रोमनों 7:4| मेरे भाइयो-बहिनो! आप भी मसीह की देह से संयुक्‍त होने के कारण व्‍यवस्‍था की ओर से मर गये और अब किसी दूसरे के, अर्थात् उन्‍हीं मसीह के हो गये हैं, जो मृतकों में से जी उठे। यह इसलिए हुआ कि हम परमेश्‍वर के लिए फल उत्‍पन्न करें। c 

  • |रोमनों 7:5| जब हम अपने शारीरिक स्‍वाभाव के अधीन थे, तो व्‍यवस्‍था से बल पाकर पापमय वासनाएँ हमारे अंगों में क्रियाशील थीं और मृत्‍यु के फल उत्‍पन्न करती थीं। d 

  • |रोमनों 7:6| किन्‍तु अब हम उन बातों के लिए मर गये हैं, जो हमें बन्‍धन में जकड़ती थीं, इसलिए हम व्‍यवस्‍था से मुक्‍त हो गये हैं। इस प्रकार हम पुरानी लिखित व्‍यवस्‍था के अनुसार नहीं, बल्‍कि आत्‍मा की नवीन पद्धति के अनुसार परमेश्‍वर की सेवा करते हैं। e 
  • व्‍यवस्‍था और पाप

  • |रोमनों 7:7| क्‍या इसका अर्थ यह है कि व्‍यवस्‍था पाप है? कदापि नहीं! फिर भी व्‍यवस्‍था के द्वारा ही पाप का पता चला। यदि व्‍यवस्‍था ने नहीं कहा होता : “लालच मत करो” तो मैं यह नहीं जानता कि लालच क्‍या है। f 

  • |रोमनों 7:8| इस आज्ञा से लाभ उठा कर पाप ने मुझ में हर प्रकार का लालच उत्‍पन्न किया। व्‍यवस्‍था के अभाव में पाप निर्जीव है। g 

  • |रोमनों 7:9| एक समय था, जब व्‍यवस्‍था नहीं थी और मैं जीवित था। किन्‍तु आज्ञा के आने से पाप जीवित हुआ

  • |रोमनों 7:10| और मैं मर गया। इस प्रकार वह आज्ञा, जिसे जीवन की ओर ले जाना चाहिए था, मेरे लिए मृत्‍यु का कारण बनी; h 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.