-
परमेश्वर का न्याय
-
|रोमनों 2:1| इसलिए, हे दूसरों पर दोष लगाने वाले! तुम चाहे जो भी हो, अक्षम्य हो। तुम दूसरों पर दोष लगाने के कारण अपने को दोषी ठहराते हो; क्योंकि तुम, जो दूसरों पर दोष लगाते हो, ये ही कुकर्म स्वयं करते हो। a
-
-
-
|रोमनों 2:2| हम जानते हैं कि परमेश्वर ऐसे कुकर्म करने वालों को न्यायानुसार दण्डाज्ञा देता है।
-
-
-
|रोमनों 2:3| हे मनुष्य! तुम ऐसे कुकर्म करने वालों पर दोष लगाते हो और स्वयं ये ही कार्य करते हो, तो क्या तुम समझते हो कि परमेश्वर की दण्डाज्ञा से बच जाओगे?
-
-
-
|रोमनों 2:4| अथवा क्या तुम परमेश्वर की असीम दयालुता, सहनशीलता और धैर्य का तिरस्कार करते और यह नहीं समझते कि परमेश्वर की दयालुता तुम्हें पश्चात्ताप की ओर ले जाना चाहती है? b
-
-
-
|रोमनों 2:5| किन्तु तुम अपने इस हठ और अपने हृदय के अपश्चात्ताप के कारण कोप के दिन के लिए अपने विरुद्ध कोप का संचय कर रहे हो, जब परमेश्वर का निष्पक्ष न्याय प्रकट होगा।
-
-
-
|रोमनों 2:6| वह प्रत्येक मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देगा। c
-
-
-
|रोमनों 2:7| जो लोग धैर्यपूर्वक भलाई करते हुए महिमा, सम्मान और अमरत्व की खोज में लगे रहते हैं, परमेश्वर उन्हें शाश्वत जीवन प्रदान करेगा;
-
-
-
|रोमनों 2:8| और जो लोग स्वार्थी हैं और सत्य से विद्रोह करते हुए अधर्म पर चलते हैं, ये परमेश्वर के क्रोध और प्रकोप के पात्र होंगे। d
-
-
-
|रोमनों 2:9| बुराई करने वाले प्रत्येक मनुष्य को—पहले यहूदी और फिर यूनानी को—कष्ट और संकट सहना पड़ेगा e
-
-
-
|रोमनों 2:10| और भलाई करने वाले प्रत्येक मनुष्य को—पहले यहूदी और फिर यूनानी को—महिमा, सम्मान और शान्ति मिलेगी;
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
