• परमेश्‍वर और उसके मनोनीत लोग

  • |रोमनों 9:1| मैं मसीह में सच कहता हूँ और मेरा अन्‍त:करण पवित्र आत्‍मा में इस बात की साक्षी है कि मैं झूठ नहीं बोलता—

  • |रोमनों 9:2| मेरे हृदय में भारी पीड़ा है तथा मुझे निरन्‍तर दु:ख होता है।

  • |रोमनों 9:3| मैं तो यहां तक चाहता हूँ कि अपने उन भाई-बहिनों के कल्‍याण के लिए, जो शरीर के नाते मेरे सजातीय हैं, स्‍वयं ही शापग्रस्‍त हो जाऊं और मसीह से अलग हो जाऊं। a 

  • |रोमनों 9:4| वे इस्राएली हैं। परमेश्‍वर ने उन्‍हें गोद लिया था। उन्‍हें परमेश्‍वर के सान्निध्‍य की महिमा प्राप्‍त हुई। परमेश्‍वर ने उनके साथ विधानों की स्‍थापना की तथा उन्‍हें मूसा की व्‍यवस्‍था प्रदान की है। उन्‍हें उपासना-विधि तथा प्रतिज्ञाएँ मिली हैं। b 

  • |रोमनों 9:5| महान पूर्वज उन्‍हीं के हैं और शरीर के नाते मसीह उन्‍हीं में से हैं। परम प्रधान परमेश्‍वर की युगानुयुग स्‍तुति हो! [1] आमेन! c 

  • |रोमनों 9:6| फिर भी यह नहीं समझना चाहिए कि परमेश्‍वर का वचन रद्द हो गया है; क्‍योंकि इस्राएल के वंश में उत्‍पन्न सभी लोग सच्‍चे इस्राएली नहीं हैं d 

  • |रोमनों 9:7| और अब्राहम के वंश में जन्‍म लेने से ही सभी उनकी सच्‍ची सन्‍तान नहीं हो जाते; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ कहता है, “जो इसहाक के वंश में जन्‍म लेते हैं, वे ही तेरे वंशज माने जायेंगे।” e 

  • |रोमनों 9:8| इसका अर्थ यह है कि जो प्रकृति के अनुसार जन्‍म लेते हैं, वे परमेश्‍वर की सन्‍तान नहीं हैं, बल्‍कि जिनका जन्‍म प्रतिज्ञा के अनुसार हुआ, वे ही वंशज माने जाते हैं; f 

  • |रोमनों 9:9| क्‍योंकि प्रतिज्ञा के ये शब्‍द थे: “मैं निर्धारित समय पर फिर आऊंगा और तब सारा को एक पुत्र उत्‍पन्न होगा।” g 

  • |रोमनों 9:10| इतना ही नहीं—रिबका के गर्भ में एक ही पुरुष, अर्थात् हमारे पूर्वज इसहाक से जुड़वां बच्‍चे हुए। h 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.