• अधिकारियों के प्रति कर्त्तव्‍य

  • |रोमनों 13:1| प्रत्‍येक व्यक्‍ति शासन के अधिकारियों के अधीन रहे, क्‍योंकि परमेश्‍वर की अनुमति से ही अधिकार दिया जाता है [1] और वर्तमान अधिकारों की व्‍यवस्‍था परमेश्‍वर की ओर से है। a 

  • |रोमनों 13:2| इसलिए जो ऐसे अधिकार का विरोध करता है, वह परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के विरुद्ध विद्रोह करता है और विद्रोही अपने सिर पर दण्‍डाज्ञा बुलाते हैं।

  • |रोमनों 13:3| शासक सत्‍कर्म करने वालों में नहीं, बल्‍कि कुकर्म करने वालों में भय उत्‍पन्न करते हैं। क्‍या तुम अधिकारियों के भय से मुक्‍त रहना चाहते हो? तो सत्‍कर्म करते रहो और वे तुम्‍हारी प्रशंसा करेंगे, b 

  • |रोमनों 13:4| क्‍योंकि वे तुम्‍हारी भलाई के लिए परमेश्‍वर के सेवक हैं। किन्‍तु यदि तुम कुकर्म करते हो, तो उन से अवश्‍य डरो; क्‍योंकि वे व्‍यर्थ ही तलवार नहीं बाँधते। वे परमेश्‍वर के सेवक हैं और उसके प्रकोप का साधन होकर कुकर्मियों को दण्‍ड देते हैं। c 

  • |रोमनों 13:5| इसलिए न केवल प्रकोप से बचने के लिए, बल्‍कि अन्‍त:करण के कारण भी आप को अधिकारियों के अधीन रहना चाहिए।

  • |रोमनों 13:6| आप लोग इसीलिए राजकर चुकाते हैं। अधिकारीगण परमेश्‍वर के जनसेवक हैं और वे अपनी इस सेवा में लगे रहते हैं।

  • |रोमनों 13:7| आप सब के प्रति अपना कर्त्तव्‍य पूरा करें। जिसे राजकर देना चाहिए, उसे राजकर दिया करें। जिसे चुंगी देनी चाहिए, उसे चुंगी दिया करें। जिस पर श्रद्धा रखनी चाहिए, उस पर श्रद्धा रखें और जिसे सम्‍मान देना चाहिए, उसे सम्‍मान दें। d 
  • सब आज्ञाओं का सार : पारस्‍परिक प्रेम

  • |रोमनों 13:8| पारस्‍परिक प्रेम का ऋण छोड़ कर और किसी बात में किसी के ऋणी न बनें। जो दूसरों को प्‍यार करता है, उसने व्‍यवस्‍था का पूर्ण रूप से पालन किया है। e 

  • |रोमनों 13:9| उदाहरणार्थ, ‘व्‍यभिचार मत करो, हत्‍या मत करो, चोरी मत करो, लालच मत करो’—इनका तथा अन्‍य सभी दूसरी आज्ञाओं का सारांश यह है : अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करो। f 

  • |रोमनों 13:10| प्रेम पड़ोसी के साथ अन्‍याय नहीं करता। इसलिए जो प्रेम करता है, वह व्‍यवस्‍था को परिपूर्ण करता है। g 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.