-
|रोमनों 7:21| इस प्रकार, मेरा अनुभव यह है कि जब मैं भलाई करने की इच्छा करता हूँ, तो बुराई ही कर पाता हूँ।
-
-
-
|रोमनों 7:22| मेरा अन्तर्मन परमेश्वर की व्यवस्था पर मुग्ध है,
-
-
-
|रोमनों 7:23| किन्तु मैं अपने शरीर के अंगों में एक अन्य व्यवस्था का अनुभव करता हूँ, जो मेरे अन्तर्मन के नियम से संघर्ष करती है और मुझे पाप के उस नियम के अधीन करती है, जो मेरे अंगों में विद्यमान है। n
-
-
-
|रोमनों 7:24| मैं कितना अभागा मनुष्य हूँ! इस मृत्यु के अधीन रहने वाले शरीर से मुझे कौन मुक्त करेगा?
-
-
-
|रोमनों 7:25| परमेश्वर ही! हमारे प्रभु येशु मसीह के द्वारा। परमेश्वर को धन्यवाद! सारांश यह, कि मैं अन्तर्मन से परमेश्वर के नियम का, किन्तु साथ ही साथ अपने शरीर से पाप के नियम का पालन करता हूँ।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
