-
काँटों का मुकुट
-
|जोआओ 19:1| तब पिलातुस ने येशु को ले जा कर कोड़े लगवाए।
-
-
-
|जोआओ 19:2| सैनिकों ने काँटों का मुकुट गूँथ कर उनके सिर पर रखा और उन्हें राजसी बैंगनी वस्त्र पहनाया।
-
-
-
|जोआओ 19:3| फिर वे उनके पास आकर कहने लगे, “यहूदियों के राजा, प्रणाम!” उन्होंने येशु को थप्पड़ मारे। a
-
-
-
प्राणदण्ड की आज्ञा
-
|जोआओ 19:4| पिलातुस फिर राजभवन के बाहर गया और लोगों से बोला, “देखो, मैं उसे तुम लोगों के सामने बाहर ला रहा हूँ, जिससे तुम यह जान लो कि मैं उसमें कोई दोष नहीं पाता।”
-
-
-
|जोआओ 19:5| तब येशु काँटों का मुकुट और राजसी बैंगनी वस्त्र पहने बाहर आए। पिलातुस ने लोगों से कहा, “देखो, यह मनुष्य!”
-
-
-
|जोआओ 19:6| महापुरोहित और सिपाही उन्हें देखते ही चिल्ला उठे, “इसे क्रूस पर चढ़ाओ! इसे क्रूस पर चढ़ाओ!” पिलातुस ने उन से कहा, “इसे तुम्हीं ले जाओ और क्रूस पर चढ़ाओ। मैं तो इस में कोई दोष नहीं पाता।”
-
-
-
|जोआओ 19:7| यहूदी धर्मगुरुओं ने उत्तर दिया, “हमारी एक व्यवस्था है और उस व्यवस्था के अनुसार यह प्राणदण्ड के योग्य है, क्योंकि यह स्वयं को परमेश्वर का पुत्र मानता है।” b
-
-
-
|जोआओ 19:8| पिलातुस यह सुन कर और भी डर गया।
-
-
-
|जोआओ 19:9| उसने फिर राजभवन के अन्दर जा कर येशु से पुछा, “तुम कहाँ के हो?” किन्तु येशु ने उसे उत्तर नहीं दिया।
-
-
-
|जोआओ 19:10| इस पर पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम मुझ से क्यों नहीं बोलते? क्या तुम यह नहीं जानते कि मुझे तुम को रिहा करने का अधिकार है और तुम को क्रूस पर चढ़ाने का भी अधिकार है?”
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
