• |जोआओ 19:11| येशु ने उत्तर दिया, “यदि आप को ऊपर से अधिकार न दिया गया होता, तो आपका मुझ पर कोई अधिकार नहीं होता। इसलिए जिसने मुझे आपके हाथ सौंपा है, उसका पाप अधिक है।” c 

  • |जोआओ 19:12| इस पर पिलातुस येशु को छोड़ देने का और भी प्रयत्‍न करने लगा। पर यहूदी धर्मगुरुओं ने चिल्‍लाकर कहा, “यदि आप इसे रिहा करते हैं, तो आप रोमन सम्राट के हितैषी नहीं हैं। जो अपने को राजा कहता है, वह सम्राट का विरोध करता है।” d 

  • |जोआओ 19:13| यह सुन कर पिलातुस ने येशु को बाहर ले आने का आदेश दिया। वह उस स्‍थान पर, जो “चबूतरा [1]” और इब्रानी में “गब्‍बथा” कहलाता है, न्‍यायासन पर बैठ गया [2]।

  • |जोआओ 19:14| पास्‍का (फसह) पर्व की तैयारी का दिन था। लगभग दोपहर का समय था। पिलातुस ने यहूदी धर्मगुरुओं से कहा, “यही है तुम्‍हारा राजा!”

  • |जोआओ 19:15| इस पर वे चिल्‍ला उठे, “इसे ले जाओ! इसे ले जाओ! इसे क्रूस पर चढ़ाओ!” पिलातुस ने उन से कहा, “क्‍या मैं तुम्‍हारे राजा को क्रूस पर चढ़ा दूँ?” महापुरोहितों ने उत्तर दिया, “रोमन सम्राट के अतिरिक्‍त हमारा कोई राजा नहीं है।” e 

  • |जोआओ 19:16| तब पिलातुस ने येशु को क्रूस पर चढ़ाने के लिए उनके हवाले कर दिया। f 
  • क्रूस पर चढ़ाया जाना

  • |जोआओ 19:17| वे येशु को ले चले। येशु अपना क्रूस उठाए हुए बाहर निकले, और उस स्‍थान को गए, जो “खोपड़ी” और इब्रानी में “गुलगुता” का स्‍थान कहलाता है।

  • |जोआओ 19:18| वहाँ उन्‍होंने येशु को और उनके साथ और दो व्यक्‍तियों को क्रूस पर चढ़ाया : एक को इस ओर, दूसरे को उस ओर और बीच में येशु को।

  • |जोआओ 19:19| पिलातुस ने एक दोषपत्र भी लिखवा कर क्रूस पर लगवा दिया। वह इस प्रकार था : “येशु नासरी, यहूदियों का राजा।”

  • |जोआओ 19:20| बहुत यहूदियों ने यह दोषपत्र पढ़ा; क्‍योंकि वह स्‍थान, जहाँ येशु क्रूस पर चढ़ाए गये थे, शहर के पास ही था और दोषपत्र इब्रानी, लातीनी और यूनानी भाषाओं में लिखा हुआ था।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.