• |जोआओ 16:1| “मैंने तुम से यह सब इसलिए कहा है कि तुम विचलित न हो। a 

  • |जोआओ 16:2| वे तुम्‍हें सभागृहों से निकाल देंगे। इतना ही नहीं, वह समय आ रहा है, जब तुम्‍हारी हत्‍या करने वाला यह समझेगा कि वह परमेश्‍वर की सेवा कर रहा है। b 

  • |जोआओ 16:3| वे यह इसलिए करेंगे कि उन्‍होंने न तो पिता को जाना है और न मुझ को। c 

  • |जोआओ 16:4| किन्‍तु मैंने तुम से यह इसलिए कहा है कि जब इनका समय आए तो तुम्‍हें यह स्‍मरण रहे कि मैंने तुम्‍हें उनके बारे में पहले ही बता दिया था। d  “मैंने आरम्‍भ में तुम लोगों को ये बातें नहीं बताईं, क्‍योंकि मैं तुम्‍हारे साथ था।
  • पवित्र आत्‍मा का आगमन

  • |जोआओ 16:5| अब मैं उसके पास जा रहा हूँ, जिसने मुझे भेजा है और तुम में से कोई मुझ से यह नहीं पूछता कि आप कहाँ जा रहे हैं। e 

  • |जोआओ 16:6| मैंने तुम्‍हें ये बातें बताई हैं, इसलिए तुम्‍हारा हृदय शोक से भर गया है।

  • |जोआओ 16:7| फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ : तुम्‍हारा कल्‍याण इसमें है कि मैं चला जाऊं। यदि मैं नहीं जाऊंगा, तो सहायक तुम्‍हारे पास नहीं आएगा। यदि मैं जाऊंगा, तो मैं उसे तुम्‍हारे पास भेजूँगा। f 

  • |जोआओ 16:8| जब वह आएगा, तो पाप, धार्मिकता और दण्‍डाज्ञा के विषय में संसार को दोषी सिद्ध कर देगा g  −

  • |जोआओ 16:9| पाप के विषय में, क्‍योंकि वे मुझ में विश्‍वास नहीं करते; h 

  • |जोआओ 16:10| धार्मिकता के विषय में, क्‍योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूँ और तुम मुझे फिर न देखोगे; i 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.