• येशु का पुनरुत्‍थान

  • |जोआओ 20:1| मरियम मगदलेनी सप्‍ताह के प्रथम दिन, तड़के मुँह अंधेरे ही, कबर के पास पहुँची। उसने देखा कि कबर पर से पत्‍थर हटा हुआ है। a 

  • |जोआओ 20:2| यह देखकर वह दौड़ती हुई सिमोन पतरस तथा उस दूसरे शिष्‍य के पास आई, जिसे येशु प्‍यार करते थे। मरियम ने उनसे कहा, “वे प्रभु को कबर में से उठा ले गये हैं और हम नहीं जानतीं कि उन्‍होंने उनको कहाँ रखा है।” b 

  • |जोआओ 20:3| पतरस और वह दूसरा शिष्‍य कबर की ओर चल पड़े।

  • |जोआओ 20:4| वे दोनों साथ-साथ दौड़े। दूसरा शिष्‍य पतरस को पीछे छोड़कर आगे निकल गया और कबर पर पहले पहुँचा।

  • |जोआओ 20:5| उसने झुक कर यह देखा कि पट्टियाँ पड़ी हुई हैं, किन्‍तु वह कबर के भीतर नहीं गया।

  • |जोआओ 20:6| सिमोन पतरस उसके पीछे पहुँचा और कबर के अन्‍दर गया। उसने देखा कि पट्टियाँ पड़ी हुई हैं

  • |जोआओ 20:7| और येशु के सिर पर जो अँगोछा बँधा था, वह पट्टियों के साथ नहीं, बल्‍कि दूसरी जगह तह किया हुआ अलग रखा हुआ है। c 

  • |जोआओ 20:8| तब वह दूसरा शिष्‍य भी, जो कबर पर पहले पहुँचा था, भीतर गया। उसने देखा और विश्‍वास किया,

  • |जोआओ 20:9| क्‍योंकि वे अब तक धर्मग्रन्‍थ का वह लेख नहीं समझ पाए थे, जिसके अनुसार येशु का मृतकों में से जी उठना अनिवार्य था। d 

  • |जोआओ 20:10| इसके पश्‍चात् शिष्‍य अपने-अपने घर लौट गये।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.