-
महापुरोहित मसीह की प्रार्थना
-
|जोआओ 17:1| यह सब कहने के पश्चात् येशु अपनी आँखें स्वर्ग की ओर उठा कर बोले, “पिता! समय आ गया है। अपने पुत्र को महिमान्वित कर, जिससे पुत्र तेरी महिमा करे। a
-
-
-
|जोआओ 17:2| तूने उसे समस्त मानवजाति पर अधिकार दिया है, जिससे वह उन सब को शाश्वत जीवन प्रदान करे, जिन्हें तूने उसे सौंपा है। b
-
-
-
|जोआओ 17:3| वे तुझे, एकमात्र सच्चे परमेश्वर को और येशु मसीह को, जिसे तूने भेजा है, जान लें− यही शाश्वत जीवन है। c
-
-
-
|जोआओ 17:4| “जो कार्य तूने मुझे करने को दिया था, वह मैंने पूरा किया और इस प्रकार पृथ्वी पर तेरी महिमा की। d
-
-
-
|जोआओ 17:5| अब तू, हे पिता! अपनी उपस्थिति में मुझे उस महिमा से महिमान्वित कर, जो संसार की उत्पत्ति से पहले तेरी उपस्थिति में मेरी थी। e
-
-
-
|जोआओ 17:6| “तूने जिन लोगों को संसार में से चुन कर मुझे सौंपा, उन पर मैंने तेरा नाम प्रकट किया है। वे तेरे थे। तूने उन्हें मुझे सौंपा और उन्होंने तेरे वचन का पालन किया है। f
-
-
-
|जोआओ 17:7| अब वे जानते हैं कि जो कुछ तूने मुझे दिया है, वह तुझ से है।
-
-
-
|जोआओ 17:8| क्योंकि तूने जो सन्देश मुझे दिया, वह मैंने उन्हें दे दिया। वे उसे ग्रहण कर सचमुच यह जान गये कि मैं तुझ से आया हूँ और उन्होंने यह विश्वास किया है कि तूने मुझे भेजा। g
-
-
-
|जोआओ 17:9| “मैं उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। मैं संसार के लिए नहीं, बल्कि उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूँ, जिन्हें तूने मुझे सौंपा है; क्योंकि वे तेरे हैं। h
-
-
-
|जोआओ 17:10| जो कुछ मेरा है, वह तेरा है और जो तेरा है वह मेरा है। मैं उनमें महिमान्वित हुआ हूँ। i
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
