• |जोआओ 16:11| दण्‍डाज्ञा के विषय में, क्‍योंकि इस संसार का अधिपति दोषी ठहराया जा चुका है। j 

  • |जोआओ 16:12| “मुझे तुम से और बहुत कुछ कहना है, परन्‍तु अभी तुम वह नहीं सह सकते। k 

  • |जोआओ 16:13| जब वह, अर्थात् सत्‍य का आत्‍मा आएगा, तब वह सम्‍पूर्ण सत्‍य में [1] तुम्‍हारा मार्गदर्शन करेगा; क्‍योंकि वह अपनी ओर से नहीं कहेगा, बल्‍कि वह जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा और तुम्‍हें आने वाली बातों के विषय में बताएगा। l 

  • |जोआओ 16:14| वह मुझे महिमान्‍वित करेगा, क्‍योंकि उसे मेरी ओर से जो मिला है, वह तुम्‍हें वही बताएगा।

  • |जोआओ 16:15| जो कुछ पिता का है, वह मेरा है। इसलिये मैंने कहा कि उसे मेरी ओर से जो मिला है, वह तुम्‍हें वही बताएगा।  m 
  • दु:ख सुख में बदल जाएगा

  • |जोआओ 16:16| “थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े ही समय बाद तुम मुझे देखोगे।” n 

  • |जोआओ 16:17| इस पर येशु के कुछ शिष्‍यों ने आपस में कहा, “वह हम से जो कह रहे हैं कि, ‘थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े समय बाद तुम मुझे देखोगे’ और ‘क्‍योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूँ’ इसका क्‍या अर्थ है?”

  • |जोआओ 16:18| शिष्‍यों ने कहा, “वह जो ‘थोड़ा समय’ कहते हैं, इसका अर्थ क्‍या है? हम उनकी बात नहीं समझ पा रहे हैं।”

  • |जोआओ 16:19| येशु जानते थे कि वे उनसे प्रश्‍न पूछना चाहते हैं, अत: येशु ने उनसे कहा, “तुम आपस में मेरे इस कथन के अर्थ पर विचार-विमर्श कर रहे हो कि ‘थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े ही समय बाद मुझे देखोगे।’

  • |जोआओ 16:20| मैं तुम से सच-सच कहता हूँ : तुम रोओगे और विलाप करोगे, परन्‍तु संसार आनन्‍द मनाएगा। तुम शोक करोगे, किन्‍तु तुम्‍हारा शोक आनन्‍द में बदल जाएगा।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.