• |रोमनों 15:11| और फिर यह, “हे समस्‍त राष्‍ट्रो! प्रभु की स्‍तुति करो। सभी जातियाँ प्रभु की स्‍तुति करें।” h 

  • |रोमनों 15:12| और नबी यशायाह भी यह कहते हैं, “यिशय का वंश-मूल प्रकट होगा, राष्‍ट्रों पर शासन करने के लिए उसका उत्‍थान होगा और राष्‍ट्र उसी की आशा करेंगे।” i 

  • |रोमनों 15:13| आशा का स्रोत, परमेश्‍वर आप लोगों को विश्‍वास द्वारा प्रचुर आनन्‍द और शान्‍ति प्रदान करे, जिससे पवित्र आत्‍मा के सामथ्‍र्य से आप लोगों की आशा परिपूर्ण हो।
  • पौलुस की धर्मसेवा

  • |रोमनों 15:14| मेरे भाइयो और बहिनो! मुझे दृढ़ विश्‍वास है कि आप लोग, सद्भाव और हर प्रकार के ज्ञान से परिपूर्ण हो कर, एक-दूसरे को सत्‍परामर्श देने योग्‍य हैं।

  • |रोमनों 15:15| फिर भी कुछ बातों का स्‍मरण दिलाने के लिए मैंने आप को निस्‍संकोच हो कर लिखा है। परमेश्‍वर से मुझे यह अनुग्रह मिला j 

  • |रोमनों 15:16| कि मैं, गैर-यहूदियों को लिए येशु मसीह का जन्‍म-सेवक बनकर, परमेश्‍वर के शुभ समाचार की सेवा पुरोहित के रूप में करूँ, जिससे गैर-यहूदी, पवित्र आत्‍मा द्वारा पवित्र किये जाने के बाद, परमेश्‍वर को अर्पित और सुग्राह्य हो जायें। k 

  • |रोमनों 15:17| इसलिए मैं येशु मसीह के कारण ही परमेश्‍वर की सेवा पर गौरव कर सकता हूँ।

  • |रोमनों 15:18| मैं केवल उन बातों की चर्चा करने का साहस करूँगा, जिन्‍हें मसीह ने गैर-यहूदियों को विश्‍वास की अधीनता स्‍वीकार करने के लिए मेरे द्वारा वचन और कर्म से, l 

  • |रोमनों 15:19| शक्‍तिशाली चिह्‍नों और चमत्‍कारों से और परमेश्‍वर के आत्‍मा के सामथ्‍र्य से सम्‍पन्न किया है। मैंने यरूशलेम और उसके आसपास के प्रदेश से ले कर इल्‍लुरिकुम तक मसीह के शुभ-समाचार का प्रचार-कार्य पूरा किया है। m 

  • |रोमनों 15:20| इस में मैंने एक बात का विशेष ध्‍यान रखा। मैंने कभी वहां शुभसमाचार का प्रचार नहीं किया, जहाँ मसीह का नाम सुनाया जा चुका था; क्‍योंकि मैं दूसरों द्वारा डाली हुई नींव पर निर्माण करना नहीं चाहता था, n 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.