• |रोमनों 11:21| यदि परमेश्‍वर ने मूल डालियों पर दया नहीं की, तो वह तुम पर भी दया नहीं करेगा।

  • |रोमनों 11:22| परमेश्‍वर की दयालुता और कठोरता, दोनों पर विचार करो: पतित लोगों के प्रति उसकी कठोरता है और तुम्‍हारे प्रति उसकी ईश्‍वरीय दयालुता। शर्त यह है कि तुम उसकी दयालुता के योग्‍य बने रहो। नहीं तो तुम भी काट कर अलग कर दिये जाओगे। n 

  • |रोमनों 11:23| दूसरी ओर, यदि वे अपने अविश्‍वास में बने नहीं रहेंगे, तो वे भी कलम लगाये जायेंगे; क्‍योंकि परमेश्‍वर उन्‍हें फिर कलम लगाने में समर्थ है। o 

  • |रोमनों 11:24| यदि तुम प्रकृति से जंगली जैतून की डालियाँ हो और उस से कट कर अपनी प्रकृति के विरुद्ध असली जैतून में कलम लगाये गये हो, तो वे कहीं अधिक सुगमता से अपनी प्रकृति के अनुकूल अपने निजी जैतून में कलम लगाये जा सकेंगे।
  • परमेश्‍वर सब पर करुणा करता है

  • |रोमनों 11:25| भाइयो और बहिनो! कहीं ऐसा न हो कि आप अपने को बहुत बुद्धिमान समझ बैठें। इसलिए मैं आप लोगों पर यह रहस्‍य प्रकट करना चाहता हूँ—इस्राएल का एक भाग तब तक अन्‍धा बना रहेगा, जब तक गैर-यहूदियों की पूरी जनसंख्‍या का प्रवेश न हो जाये। p 

  • |रोमनों 11:26| ऐसा हो जाने पर सम्‍पूर्ण इस्राएल को मुिक्‍त प्राप्‍त होगी। जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “सियोन में मुिक्‍तदाता का आगमन होगा और वह याकूब से अधर्म को दूर कर देगा। q 

  • |रोमनों 11:27| जब मैं उनके पाप हर लूँगा, तो यह उनके लिए मेरा विधान होगा।” r 

  • |रोमनों 11:28| शुभ समाचार की दृष्‍टि से, वे तो आप गैर-यहूदियों के कारण परमेश्‍वर के शत्रु हैं; किन्‍तु निर्वाचन की दृष्‍टि से, वे पूर्वजों के कारण परमेश्‍वर के कृपापात्र हैं;

  • |रोमनों 11:29| क्‍योंकि परमेश्‍वर न तो अपने वरदान वापस लेता और न अपना आह्‍वान टाल देता है।

  • |रोमनों 11:30| जिस तरह आप लोग पहले परमेश्‍वर की अवज्ञा करते थे और अब, यहूदियों की अवज्ञा के कारण, परमेश्‍वर के कृपापात्र बन गए हैं,


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.