-
शासक गिद्ओन
-
|न्यायाधीशों 6:1| इस्राएलियों ने वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्टि में बुरा था। अत: प्रभु ने उन्हें सात वर्ष के लिए मिद्यानी जाति के हाथ में सौंप दिया।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:2| मिद्यानियों की शक्ति इस्राएलियों पर छा गई। इस्राएलियों ने मिद्यानियों के कारण पहाड़ों पर अपने लिए गड्ढे, गुफाएँ और गढ़ बना लिए। a
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:3| जब इस्राएली बीज बोते, तब मिद्यानी, अमालेकी और पूर्व के लोग आते और उन पर आक्रमण करते थे।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:4| वे इस्राएली लोगों के विरुद्ध पड़ाव डालते और गाजा नगर तक उनके खेतों की उपज नष्ट कर देते थे। वे इस्राएलियों के लिए भोजन-वस्तु, भेड़, बैल और गधा भी नहीं छोड़ते थे।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:5| वे अपने पशुओं और तम्बुओं के साथ चढ़ाई करते थे। वे टिड्डी दल के समान असंख्य होते थे। उनके सैनिकों और ऊंटों की गणना नहीं की जा सकती थी। जब वे आते, तब देश को उजाड़ देते थे।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:6| मिद्यानियों के कारण इस्राएलियों की बड़ी दुर्दशा हो गई। तब इस्राएलियों ने प्रभु की दुहाई दी।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:7| जब इस्राएलियों ने मिद्यानियों के कारण प्रभु की दुहाई दी
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:8| तब प्रभु ने इस्राएलियों के पास एक नबी भेजा। नबी ने उनसे कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्वर यों कहता है : “मैं तुम्हें मिस्र देश से लाया। मैंने ही तुम्हें दासत्व के घर से बाहर निकाला।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:9| मैंने ही तुम्हें मिस्र देश के निवासियों के हाथ से मुक्त किया। मैंने तुम्हें उनके हाथ से मुक्त किया, जो तुम पर अत्याचार करते थे। मैंने तुम्हारे सम्मुख से उन्हें उनके देश से निकाल दिया और उनका वह देश तुम्हें दे दिया।
-
-
-
|न्यायाधीशों 6:10| तब मैंने तुमसे यह कहा था : मैं तुम्हारा प्रभु परमेश्वर हूँ। तुम एमोरी जाति के देवताओं की, जिनके देश में निवास करोगे, पूजा मत करना। पर तुमने मेरी वाणी नहीं सुनी।” ’
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
