• शासक तोला

  • |न्यायाधीशों 10:1| अबीमेलक के पश्‍चात् इस्राएलियों को मुक्‍त करने के लिए तोला उत्‍पन्न हुआ। वह पूआ का पुत्र और दोदो का पौत्र था। वह इस्‍साकार कुल का था। वह एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश के शामीर नगर में रहता था।

  • |न्यायाधीशों 10:2| उसने तेईस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हो गई। उसे शामीर नगर में गाड़ा गया।
  • शासक याईर

  • |न्यायाधीशों 10:3| तोला के पश्‍चात् याईर उत्‍पन्न हुआ। वह गिलआद प्रदेश का रहने वाला था। उसने बाईस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।

  • |न्यायाधीशों 10:4| उसके तीस पुत्र थे, जो तीस गधों पर सवारी करते थे। उसके पुत्रों के पास तीस नगर थे, जिन्‍हें आज भी हब्‍बोत-याईर कहा जाता है। ये नगर गिलआद प्रदेश में हैं।

  • |न्यायाधीशों 10:5| याईर की मृत्‍यु हुई। उसे कामोन नगर में गाड़ा गया।
  • इस्राएलियों पर अत्‍याचार

  • |न्यायाधीशों 10:6| इस्राएलियों ने फिर वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। इस्राएली लोग सीरिया, सीदोन, मोआब, अम्‍मोन, और पलिश्‍ती जातियों के देवी-देवताओं, बअल तथा अशेराह की पूजा-आराधना करने लगे। उन्‍होंने प्रभु को त्‍याग दिया, और उसकी आराधना नहीं की।

  • |न्यायाधीशों 10:7| अत: प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के प्रति भड़क उठा। उसने उन्‍हें पलिश्‍ती तथा अम्‍मोनी जातियों के हाथ में बेच दिया।

  • |न्यायाधीशों 10:8| पलिश्‍ती और अम्‍मोनी जातियाँ उस वर्ष से इस्राएलियों को रौंदने और उन पर अत्‍याचार करने लगीं। उन्‍होंने यर्दन नदी के उस पार गिलआद प्रदेश के एमोरी जाति के प्रदेश में रहनेवाले समस्‍त इस्राएलियों पर अठारह वर्ष तक अत्‍याचार किया।

  • |न्यायाधीशों 10:9| अम्‍मोनी जाति ने यर्दन नदी पार कर यहूदा, और बिन्‍यामिन कुल के, तथा एफ्रइम गोत्र के लोगों से युद्ध किया। अत: इस्राएली बड़े संकट में थे।

  • |न्यायाधीशों 10:10| तब इस्राएलियों ने प्रभु की दुहाई दी। उन्‍होंने कहा, ‘हे प्रभु, हमने तेरे विरुद्ध पाप किया; क्‍योंकि हमने तुझे, अपने परमेश्‍वर को, त्‍याग दिया और बअल देवता की पूजा की।’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.