• लेवीय पुरोहित और उसकी रखेल

  • |न्यायाधीशों 19:1| यह उन दिनों की बात है जब इस्राएली समाज में राजा की प्रथा न थी। लेवी कुल का एक मनुष्‍य था। वह एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश से सुदूर क्षेत्र में प्रवास करता था। उसने यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर की एक स्‍त्री को रखेल के रूप में रख लिया था।

  • |न्यायाधीशों 19:2| एक दिन उसकी रखेल उससे नाराज हो गई। अत: वह उसको छोड़कर यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर में अपने पिता के घर चली गई। वहाँ वह चार महीने तक रही।

  • |न्यायाधीशों 19:3| तब उसके पति ने उसे मनाने का निश्‍चय किया। वह उसे वापस लाने के लिए उसके घर गया। उसके साथ एक सेवक और दो गधे थे। वह अपनी रखेल के पिता के घर पहुँचा। जब उसके पिता ने उसे देखा तब वह उससे भेंट करने को आनन्‍दपूर्वक आया।

  • |न्यायाधीशों 19:4| लड़की के पिता ने, उसके ससुर ने उसका आदर-सत्‍कार किया। वह तीन दिन तक अपने ससुर के साथ रहा। अत: उन्‍होंने खाया-पिया और वह वहाँ टिक गया।

  • |न्यायाधीशों 19:5| चौथे दिन वे सबेरे उठे। वह जाने के लिए तैयार हुआ। लड़की के पिता ने अपने दामाद से कहा, ‘रोटी का एक टुकड़ा खाकर अपने हृदय को तरोताजा करो। उसके बाद चले जाना।’

  • |न्यायाधीशों 19:6| अत: दोनों पुरुष बैठ गए। उन्‍होंने एक साथ खाया-पिया। लड़की के पिता ने लेवीय युवक से निवेदन किया, ‘आज की रात यहीं व्‍यतीत करो और आनन्‍द मनाओ।’

  • |न्यायाधीशों 19:7| जब लेवीय पुरुष जाने को तैयार हुआ तब उसके ससुर ने अनुनय-विनय की। इस कारण वह ठहर गया और उसने वहाँ रात व्‍यतीत की।

  • |न्यायाधीशों 19:8| लेवीय पुरुष पाँचवें दिन जाने के लिए सबेरे उठा। लड़की के पिता ने उससे कहा, ‘पहले अपने हृदय को तरोताजा कर लो; दिन ढलने तक ठहर जाओ।’ अत: दोनों ने भोजन किया।

  • |न्यायाधीशों 19:9| जब लेवीय पुरुष अपनी रखेल और सेवक के साथ जाने को तैयार हुआ तब लड़की के पिता, उसके ससुर ने, उससे कहा, ‘देखो, सूर्यास्‍त हो रहा है। दिन ढल रहा है। अब रात यहीं व्‍यतीत करो। देखो, दिन ढलने पर है। रात यहीं व्‍यतीत करो और आनन्‍द मनाओ। यात्रा पर जाने के लिए कल सबेरे उठना, और अपने घर चले जाना।’

  • |न्यायाधीशों 19:10| परन्‍तु लेवीय पुरुष वहाँ रात व्‍यतीत करने को सहमत न हुआ। उसने तैयारी की और चला गया। वह यबूस नगर (अर्थात् यरूशलेम) के सामने पहुँचा। उसके साथ जीन कसे हुए दो गधे, उसकी रखेल और उसका सेवक था। a 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.