• |न्यायाधीशों 15:1| कुछ दिन के पश्‍चात्, गेहूँ की फसल के समय शिमशोन ने बकरी का एक बच्‍चा लिया, और वह अपनी पत्‍नी से भेंट करने के लिए गया। उसने अपने ससुर से कहा, ‘मैं अपनी पत्‍नी के पास कमरे में जाऊंगा।’ परन्‍तु उसके ससुर ने उसे जाने नहीं दिया।

  • |न्यायाधीशों 15:2| उसके ससुर ने कहा, ‘मुझे पूर्ण निश्‍चय हो गया था कि तुम वास्‍तव में अपनी पत्‍नी से घृणा करने लगे हो। इसलिए मैंने उसे तुम्‍हारे वर-सखा को दे दिया। उसकी छोटी बहिन उससे अधिक सुन्‍दर है। अत: उसके बदले में उसकी छोटी बहिन को ले लो।’

  • |न्यायाधीशों 15:3| शिमशोन ने उन लोगों से कहा, ‘यदि मैं पलिश्‍तियों का अनिष्‍ट करूँगा तो इस बार मैं निर्दोष ठहरूँगा।’

  • |न्यायाधीशों 15:4| शिमशोन निर्जन प्रदेश गया। उसने तीन सौ सियार पकड़े। उसने दो-दो सियारों की पूँछ परस्‍पर बाँध दी। तत्‍पश्‍चात् उसने मशालें लीं, और बन्‍धी हुई पूँछों के मध्‍य एक-एक मशाल रख दी।

  • |न्यायाधीशों 15:5| इसके बाद उसने मशालों में आग लगा दी, और सियारों को पलिश्‍तियों की खड़ी फसल में छोड़ दिया। इस प्रकार शिमशोन ने पूलों के ढेर, खड़ी फसल, अंगूर तथा जैतून के उद्यान जला दिए।

  • |न्यायाधीशों 15:6| पलिश्‍ती लोगों ने पूछा, ‘यह कार्य किसने किया है?’ उन्‍हें उत्तर मिला, ‘शिमशोन ने, जिसने तिम्‍नाह नगर के रहनेवाले की पुत्री से विवाह किया था। किन्‍तु उसके ससुर ने उसकी पत्‍नी ले ली, और उसके वर-सखा को दे दी’। अत: पलिश्‍ती शिमशोन के ससुर के घर पर चढ़ आए, और उन्‍होंने उसकी पत्‍नी और उसके ससुर को आग में जला दिया।

  • |न्यायाधीशों 15:7| शिमशोन ने उनसे कहा, ‘तुमने यह कार्य किया, इसलिए मैं शपथ खाता हूँ कि जब तक तुम से बदला नहीं ले लूँगा तब तक चैन से नहीं बैठूँगा।’

  • |न्यायाधीशों 15:8| वह उन पर टूट पड़ा। उसने उनकी लाशों का ढेर लगा दिया। उसने उनका भयानक संहार किया। उसके बाद वह ऐटाम की चट्टान की ओर चला गया, और वहाँ एक गुफा में रहने लगा।
  • लेही नगर की घटना

  • |न्यायाधीशों 15:9| पलिश्‍तियों ने यहूदा प्रदेश में पड़ाव डाला। उन्‍होंने लेही नगर पर आक्रमण कर दिया।

  • |न्यायाधीशों 15:10| यहूदा प्रदेश के लोगों ने पूछा, ‘आपने हम पर क्‍यों आक्रमण किया?’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘हम शिमशोन को पकड़ने के लिए आए हैं। जैसा उसने हमारे साथ व्‍यवहार किया है वैसा ही हम उसके साथ व्‍यवहार करेंगे।’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.