• सत्‍य तुम्‍हें स्‍वतन्‍त्र करेगा

  • |जोआओ 8:31| जिन यहूदियों ने उन में विश्‍वास किया, उन से येशु ने कहा, “यदि तुम मेरे वचन पर दृढ़ रहोगे, तो सचमुच मेरे शिष्‍य सिद्ध होगे।

  • |जोआओ 8:32| तुम सत्‍य को जानोगे और सत्‍य तुम्‍हें स्‍वतन्‍त्र करेगा।”

  • |जोआओ 8:33| उन्‍होंने उत्तर दिया, “हम अब्राहम की सन्‍तान हैं, हम कभी किसी के गुलाम नहीं रहे। आप यह क्‍या कहते हैं : ‘तुम स्‍वतन्‍त्र हो जाओगे’?” v 

  • |जोआओ 8:34| येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ : जो पाप करता रहता है, वह पाप का गुलाम है। w 

  • |जोआओ 8:35| गुलाम सदा घर में नहीं रहता, पुत्र सदा रहता है। x 

  • |जोआओ 8:36| इसलिए यदि पुत्र तुम्‍हें स्‍वतन्‍त्र करे, तो तुम सचमुच स्‍वतन्‍त्र होगे। y 

  • |जोआओ 8:37| “मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम की सन्‍तान हो। फिर भी तुम मुझे मार डालने की ताक में रहते हो, क्‍योंकि मेरा वचन तुम्‍हारे हृदय में घर नहीं कर सका।

  • |जोआओ 8:38| मैंने अपने पिता के यहाँ जो देखा है, वही कहता हूँ और तुम लोगों ने अपने पिता से जो सुना है, वही करते हो।” [4]

  • |जोआओ 8:39| उन्‍होंने उत्तर दिया, “हमारे पिता अब्राहम हैं।” इस पर येशु ने उन से कहा, “यदि तुम अब्राहम के वंशज होते, तो अब्राहम के सदृश कार्य करते। z 

  • |जोआओ 8:40| परन्‍तु तुम तो मुझे, अर्थात् ऐसे व्यक्‍ति को जिसने परमेश्‍वर से सुना हुआ सत्‍य तुम्‍हें बता दिया, मार डालने की ताक में रहते हो। अब्राहम ने ऐसा नहीं किया।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.