-
दानिएल राजा नबूकदनेस्सर के स्वप्न का अर्थ बताता है
-
|डैनियल 2:1| राजा नबूकदनेस्सर के राज्य का दूसरा वर्ष था। उसने ऐसे स्वप्न और दृश्य देखे जिनके कारण उसकी आत्मा अशान्त हो गयी और उसकी आंखों से नींद उड़ गई।
-
-
-
|डैनियल 2:2| राजा नबूकदनेस्सर ने आदेश दिया कि ज्योतिषी, तांत्रिक, शकुन विचारनेवाले तथा कसदी पंडित बुलाए जाएं ताकि वे राजा को उसका स्वप्न बताएं। अत: वे आए और राजा के सम्मुख खड़े हो गए।
-
-
-
|डैनियल 2:3| राजा ने उनसे कहा, ‘मैंने ऐसे स्वप्न और दृश्य देखे हैं जिनके कारण मेरी आत्मा अशान्त है। मैं स्वप्न और उनका अर्थ जानना चाहता हूँ।’
-
-
-
|डैनियल 2:4| कसदी पंडितों ने (अरामी भाषा में [1]) राजा से निवेदन किया, ‘महाराज लाखों वर्ष जीएं! आप हमें अपना स्वप्न बताइए, और हम आपको उसका अर्थ समझा देंगे।’
-
-
-
|डैनियल 2:5| राजा नबूकदनेस्सर ने कसदी पंडितों को उत्तर दिया, ‘मेरा वचन अटल है! यदि तुम मेरा स्वप्न और उसका अर्थ मुझे नहीं बताओगे, तो तुम निश्चय जानो कि तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे, और तुम्हारे घर खण्डहर बना दिए जाएंगे।
-
-
-
|डैनियल 2:6| पर यदि तुम अर्थ-सहित मेरा स्वप्न मुझे बता दोगे तो मैं तुम्हें पुरस्कारों-उपहारों से लाद दूंगा, और तुम्हारा बड़ा सम्मान करूंगा। अच्छा, अब मुझे मेरा स्वप्न और उसका अर्थ बताओ।’
-
-
-
|डैनियल 2:7| कसदी पंडितों ने राजा से दूसरी बार निवेदन किया, ‘महाराज, अपने सेवकों को अपना स्वप्न बताएं और हम, आपके सेवक, महाराज को उसका अर्थ समझा देंगे।’
-
-
-
|डैनियल 2:8| राजा ने उत्तर दिया, ‘मैं निश्चयपूर्वक जानता हूं कि तुम ये बातें केवल समय काटने के लिए कह रहे हो; क्योंकि तुम जानते हो कि मेरा यह वचन अटल है
-
-
-
|डैनियल 2:9| कि यदि तुम मेरा स्वप्न मुझे नहीं बताओगे, तो तुम्हारे लिए प्राणदण्ड निश्चित् है। तुम परस्पर इस बात में एकमत हो गए हो कि उस समय तक तुम मुझसे झूठ बोलो, मुझे झूठे उत्तर दो जब तक मेरा ध्यान न बंट जाए। इसलिए अब तुरन्त मुझे मेरा स्वप्न बताओ जिससे मुझे मालूम हो जाए कि तुम मुझे उसका अर्थ भी बता सकोगे।’
-
-
-
|डैनियल 2:10| कसदी पंडितों ने राजा को उत्तर दिया, ‘महाराज, संसार में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो आपकी बात को पूरा कर सके। किसी भी महान और शक्तिशाली सम्राट ने ज्योतिषियों, तांत्रिकों, और कसदी पंडितों से कभी ऐसी बात नहीं पूछी।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
