• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
  • दूसरा दर्शन : मेढ़ा और बकरा तथा उनका अर्थ

  • |डैनियल 8:1| “उपरोक्‍त दर्शन के बाद मुझ-दानिएल को राजा बेलशस्‍सर के राज्‍यकाल के तीसरे वर्ष में एक और दर्शन दिखाई दिया।

  • |डैनियल 8:2| मैंने दर्शन में यह देखा : “मैं एलाम प्रदेश की राजधानी शूशनगढ़ में हूं। यह मैंने दर्शन में देखा। इसके बाद मैंने देखा कि मैं ऊलै नदी के किनारे खड़ा हूं।

  • |डैनियल 8:3| मैंने दृष्‍टि ऊपर की, तो देखा कि नदी के तट पर एक मेढ़ा खड़ा है। उसके दो सींग हैं। ये दोनों सींग बड़े-बड़े थे, पर एक सींग-दूसरे सींग से बड़ा था। जो सींग बड़ा था, वह छोटे सींग के बाद में निकला था। अस्‍तु।

  • |डैनियल 8:4| “मैंने देखा कि मेढ़े ने पश्‍चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं में आक्रमण कर दिया है, और उसके सामने कोई पशु टिक नहीं पा रहा है। उसके हाथ से बचानेवाला कोई न था। उसने मनमाना व्‍यवहार किया, और स्‍वयं को खूब उन्नत किया।

  • |डैनियल 8:5| “जब मैं उस पर विचार कर रहा था तो मैंने देखा कि एक बकरा पश्‍चिम दिशा से आया। उसने भूमि को स्‍पर्श किए बिना ही समस्‍त पृथ्‍वी की परिक्रमा की, ओर उसके पश्‍चात् वह मेढ़े के समीप आया। उस बकरे की दोनों आंखों के मध्‍य एक विचित्र सींग था। “जिस दो सींगवाले मेढ़े को मैंने नदी तट पर खड़े देखा था, उसकी ओर यह बकरा क्रोध में भरकर दौड़ा।

  • |डैनियल 8:6|

  • |डैनियल 8:7| मैंने देखा कि वह मेढ़े के एकदम पास पहुंच गया है, और उसके प्रति वह क्रोध में उबल रहा है। वह उस पर टूट पड़ा, और उसने उसके दोनों सींग तोड़ डाले। मेढ़े में इतना बल नहीं रहा कि वह बकरे का सामना कर सके। बकरे ने मेढ़े को भूमि पर पटक दिया और उसको अपने खुरों से रौंद डाला। बकरे के हाथ से उस मेढ़े को बचानेवाला कोई न था।

  • |डैनियल 8:8| “अब बकरा अत्‍यधिक शक्‍तिसम्‍पन्न हो गया। पर जब वह अपनी शक्‍ति के शिखर पर था तब उसका बड़ा सींग टूट गया, और उसके स्‍थान पर चार विचित्र सींग उग आए, और वे आकाश की चारों दिशाओं की ओर बढ़ने लगे।

  • |डैनियल 8:9| “इन चार सींगों में से एक सींग से एक और छोटा सींग निकला। वह दक्षिण , पूर्व और हमारे “वैभव सम्‍पन्न देश” की ओर बढ़ता गया, और अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली बन गया।

  • |डैनियल 8:10| वह बढ़ता-बढ़ता स्‍वर्ग की सेना तक पहुंच गया, और उसने तारागणों में से कुछ तारों को पृथ्‍वी पर फेंक दिया, और उनको रौंद डाला। a 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.