• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
  • अपनी कौम के लिए नबी दानिएल की प्रार्थना

  • |डैनियल 9:1| “मादी कौम के सम्राट क्षयर्ष का पुत्र दारा कसदी कौम के देश पर राज्‍य करने लगा था।

  • |डैनियल 9:2| उसके राज्‍य-काल के प्रथम वर्ष में मैं-दानिएल ने धर्मग्रन्‍थों में उल्‍लिखित उन वर्षों की संख्‍या की गणना कर ली, जिनके दौरान यरूशलेम नगर उजाड़ पड़ा रहेगा, जैसा प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से बताया था। यह संख्‍या थी सत्तर वर्ष। a 

  • |डैनियल 9:3| “तब मैं अपने स्‍वामी परमेश्‍वर की ओर उन्‍मुख हुआ। मैंने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए टाट के वस्‍त्र पहिने, और अपने सिर पर राख डाली। मैंने उपवास रखा। मैं परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि पाने के लिए प्रार्थना और विनती करने लगा।

  • |डैनियल 9:4| मैंने प्रभु परमेश्‍वर से अपना पाप स्‍वीकार किया, और तब उससे इन शब्‍दों में प्रार्थना की : “हे स्‍वामी, तू महान और भययोग्‍य परमेश्‍वर है। जो लोग तुझसे प्रेम करते हैं, और तेरी आज्ञाओं का पालन करते हैं, उन पर तू करुणा करता है, और उनके साथ अपने विधान [1] को पूरा करता है।

  • |डैनियल 9:5| हमने पाप किया। हमने दुष्‍कर्म किए, और तेरे प्रति दुष्‍ट व्‍यवहार किया। तेरी आज्ञाओं और आदेशों की अवहेलना कर तुझसे विद्रोह किया। b 

  • |डैनियल 9:6| हमने तेरे सेवक नबियों के सन्‍देश को नहीं सुना। उन्‍होंने हमारे राजाओं, शासकों, और हमारे पूर्वजों को तथा देश की समस्‍त जनता को तेरे नाम से सन्‍देश सुनाया था।

  • |डैनियल 9:7| हे स्‍वामी, केवल तू ही धार्मिक है, और हमारा सिर [2] शर्म से झुका हुआ है। आज भी हम, यहूदा प्रदेश के निवासी, यरूशलेम नगर के रहने वाले, वस्‍तुत: समस्‍त इस्राएली कौम के लोग जो दूर और नजदीक के देशों में प्रवास कर रहे हैं, जहाँ तूने उनको अपने प्रति विश्‍वासघाती आचरण के कारण रहने को विवश किया है, शर्म के कारण अति लज्‍जित हैं। c 

  • |डैनियल 9:8| हमारे भाग्‍य में केवल शर्म है। हे प्रभु! हम-सब − हमारे राजा, हमारे शासक और हमारे पिता − अपने पाप के कारण लज्‍जित हैं; क्‍योंकि हमने तेरे प्रति पाप किया है।

  • |डैनियल 9:9| हे स्‍वामी हमारे परमेश्‍वर, केवल तू ही दयालु और क्षमाशील है। हमने तेरे प्रति विद्रोह किया था,

  • |डैनियल 9:10| और तेरे धर्म के नियम-कानूनों के अनुसार आचरण नहीं किया था, जो तूने अपने सेवक नबियों के माध्‍यम से हमारे सम्‍मुख रखे थे। प्रभु, इस प्रकार हमने अपने स्‍वामी परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनी।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.