• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12

  • |डैनियल 2:41| ‘महाराज, जैसा कि आपने मूर्ति के पांवों और उंगलियों को देखा है कि वे कुछ कुम्‍हार की मिट्टी की और कुछ लोहे की बनी थीं, उसी प्रकार यह चौथा राज्‍य अलग-अलग बंटा हुआ होगा। जैसा आपने देखा कि लोहे में लसदार मिट्टी मिली हुई थी, वैसे ही उसमें भी लोहे की तरह मजबूती होगी।

  • |डैनियल 2:42| जिस तरह पांवों की उंगलियां कुछ लोहे की और कुछ मिट्टी की थीं, वैसे ही वह राज्‍य कुछ मजबूत और कुछ कमजोर होगा।

  • |डैनियल 2:43| महाराज, जैसा कि आपने देखा कि लोहा लसदार मिट्टी के साथ मिला हुआ था, वैसा ही इस राज्‍य के लोग आपस में वैवाहिक सम्‍बन्‍धों के द्वारा परस्‍पर मिलेंगे-जुड़ेंगे; किन्‍तु जिस तरह लोहा और मिट्टी में एकमेल नहीं हो पाता, वैसे ही इस राज्‍य के लोग आपस में मिल-घुल नहीं पाएंगे।

  • |डैनियल 2:44| उन राजाओं के राज्‍य-काल में स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर एक ऐसा राज्‍य उदय करेगा जो अनंतकाल तक न नष्‍ट होगा और न उसकी राज्‍य-सत्ता किसी दूसरी कौम के हाथ में सौंपी जाएगी। यह राज्‍य सब राज्‍यों का अंत कर देगा, उनको मिटा डालेगा; पर वह स्‍वयं सदा-सर्वदा सुदृढ़ बना रहेगा। e 

  • |डैनियल 2:45| महाराज, आपने देखा कि एक पत्‍थर को किसी अज्ञात हाथ ने (मनुष्‍य के हाथ ने नहीं) पहाड़ से खोदा और उस पत्‍थर ने लोहा, पीतल, मिट्टी, चांदी और सोने को चूर-चूर कर डाला। महान परमेश्‍वर ने महाराज पर यह बात प्रकट की है कि भविष्‍य में क्‍या होनेवाला है। महाराज, आपका स्‍वप्‍न सच्‍चा और उसका अर्थ भी निश्‍चित है।’ f 

  • |डैनियल 2:46| यह सुनकर राजा नबूकदनेस्‍सर ने मुंह के बल गिर कर दानिएल के प्रति सम्‍मान प्रकट किया और उसने आदेश दिया कि दानिएल को भेंट चढ़ाओ और उसके सम्‍मुख सुगंधित धूप चढ़ाई जाए।

  • |डैनियल 2:47| राजा ने दानिएल से कहा, ‘निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारा परमेश्‍वर ही सब देवताओं का ईश्‍वर और राजाओं का स्‍वामी है, वही सब रहस्‍यों का भेद खोलनेवाला है। केवल तुम ही मेरे रहस्‍य पर से परदा उठा सके।’

  • |डैनियल 2:48| राजा नबूकदनेस्‍सर ने दानिएल को अपने दरबार में उच्‍च पद पर नियुक्‍त किया और उसे अनेक बहुमूल्‍य उपहार दिए। उसने दानिएल को बेबीलोन देश के समस्‍त क्षेत्र पर शासक नियुक्‍त कर दिया और उसे बेबीलोन की दरबारी विद्वान-मंडली का अध्‍यक्ष बना दिया।

  • |डैनियल 2:49| दानिएल के निवेदन पर राजा नबूकदनेस्‍सर ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बेबीलोन देश के शासन-कार्यों की व्‍यवस्‍था करने के लिए नियुक्‍त किया। पर स्‍वयं दानिएल राजदरबार में ही रहता था।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.