• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5
  • शुद्धता, भ्रातृ-प्रेम और परिश्रम के लिए अनुरोध

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:1| भाइयो और बहिनो! आप लोग हमसे यह शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं कि किस प्रकार आचरण करना और परमेश्‍वर को प्रसन्न करना चाहिए, और आप इसके अनुसार चलते भी हैं। अन्‍त में, हम प्रभु येशु के नाम पर आपसे आग्रह के साथ अनुनय करते हैं कि आप इस विषय में और आगे बढ़ते जायें। a 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:2| आप लोग जानते हैं कि हमने प्रभु येशु की ओर से आप को कौन-कौन से आदेश दिये हैं।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:3| परमेश्‍वर की इच्‍छा यही है कि आप लोग पवित्र बनें और व्‍यभिचार से दूर रहें। b 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:4| आप में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति संयम सीख कर अपने शरीर को पवित्र बनाये रखे और उसका सम्‍मान करे c । [1]

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:5| उन विधर्मियों की तरह जो कि परमेश्‍वर को नहीं जानते, कोई भी वासना के वशीभूत न हो। d 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:6| कोई भी मर्यादा का उल्‍लंघन न करे और इस सम्‍बन्‍ध [2] में अपने भाई अथवा बहिन के प्रति अन्‍याय नहीं करे; क्‍योंकि प्रभु इन सब बातों का बदला लेता है, जैसा कि हम आप लोगों को स्‍पष्‍ट श्‍ब्‍दों में समझा चुके हैं। e 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:7| क्‍योंकि परमेश्‍वर ने हमें अशुद्धता के लिए नहीं, बल्‍कि पवित्रता के लिए बुलाया है। f 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:8| इसलिए जो इस आदेश का तिरस्‍कार करता है, वह मनुष्‍य का नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर का तिरस्‍कार करता है जो आप को अपना पवित्र आत्‍मा प्रदान करता है। g 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:9| भ्रातृ-प्रेम के विषय में आप लोगों को लिखने की कोई आवश्‍यकता नहीं; क्‍योंकि आप लोग परमेश्‍वर से ही एक दूसरे को प्‍यार करना सीख चुके हैं h 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 4:10| और सारी मकिदुनिया के भाई-बहिनों के प्रति प्रेम का निर्वाह करते हैं। प्‍यारो [3]! मेरा अनुरोध है कि आप इस विषय में और भी उन्नति करें। i 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.