• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5
  • थिस्‍सलुनीके में प्रेरित पौलुस का धर्मप्रचार

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:1| भाइयो और बहिनो! आप स्‍वयं जानते हैं कि आप लोगों के यहाँ हमारा आगमन व्‍यर्थ नहीं हुआ। a 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:2| आप जानते हैं कि हमें कुछ समय पहले फिलिप्‍पी नगर में दुव्‍र्यवहार और अपमान सहना पड़ा था। फिर भी हमने अपने परमेश्‍वर पर भरोसा रख कर, घोर विरोध का सामना करते हुए, निर्भीकता से आप लोगों के बीच परमेश्‍वर के शुभ समाचार का प्रचार किया। b 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:3| हमारा आग्रह न तो भ्रम पर आधारित है, न दूषित अभिप्राय से प्रेरित है और न उस में कोई छल-कपट है।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:4| परमेश्‍वर ने हमें योग्‍य समझ कर शुभ समाचार सौंपा है। इसलिए हम मनुष्‍यों को नहीं, बल्‍कि हमारा हृदय परखनेवाले परमेश्‍वर को प्रसन्न करने के लिए उपदेश देते हैं। c 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:5| आप लोग जानते हैं और परमेश्‍वर भी इसका साक्षी है कि हमारे मुख से चाटुकारी की बातें कभी नहीं निकलीं और न हमने लोभ से प्रेरित हो कर कुछ किया। d 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:6| हमने मनुष्‍यों का सम्‍मान पाने की चेष्‍टा नहीं की- न आप लोगों का सम्‍मान और न दूसरों का e -

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:7| यद्यपि हम मसीह के प्रेरित होने के नाते अपना अधिकार जता सकते थे। किन्‍तु हम आपके मध्‍य बालकों के समान विनम्र बन कर रहे। [1] अपने बच्‍चों का लालन-पालन करनेवाली माता की तरह हमने आप लोगों के साथ ममतापूर्ण व्‍यवहार किया।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:8| आपसे हमारा अनुराग तथा हमारा प्रेम यहाँ तक बढ़ गया था कि हम आप को परमेश्‍वर के शुभ समाचार के साथ अपना जीवन भी अर्पित करना चाहते थे।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:9| भाइयो और बहिनो! आप को हमारा कठोर परिश्रम याद होगा। आप के बीच परमेश्‍वर के शुभ समाचार की घोषणा करते समय हम दिन-रात काम-धन्‍धा करते रहे, जिससे किसी पर भार न डालें। f 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 2:10| आप, और परमेश्‍वर भी, इस बात के साक्षी हैं कि आप विश्‍वासियों के साथ हमारा आचरण कितना पवित्र, धार्मिक और निर्दोष था।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.