• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5
  • प्रभु का आगमन : जागरूकता की आवश्‍यकता

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:1| भाइयो और बहिनो! आप लोग अच्‍छी तरह जानते हैं कि प्रभु का दिन, रात के चोर की तरह, आयेगा। इसलिए इसके निश्‍चित समय के विषय में [1] आप को कुछ लिखने की कोई आवश्‍यकता नहीं है। a 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:2|

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:3| जब लोग यह कहेंगे, “अब तो शान्‍ति और सुरक्षा है”, तभी विनाश, गर्भवती की प्रसव-पीड़ा की तरह, उन पर अचानक आ पड़ेगा और वे उससे नहीं बच सकेंगे। b 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:4| भाइयो और बहिनो! आप तो अन्‍धकार में नहीं हैं कि चोर की भाँति वह दिन आपको आ दबाए।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:5| आप सब ज्‍योति की सन्‍तान हैं, दिन की सन्‍तान हैं। हम रात या अन्‍धकार की सन्‍तान नहीं हैं। c 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:6| इसलिए हम दूसरों की तरह नहीं सोयें, बल्‍कि जागते हुए सतर्क रहें।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:7| जो सोते हैं, वे रात को सोते हैं। जो मतवाले होते हैं, वे रात को ही मतवाले होते हैं।

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:8| हम, जो दिन के हैं, विश्‍वास एवं प्रेम का कवच और मुिक्‍त की आशा का टोप पहन कर सतर्क बने रहें। d 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:9| परमेश्‍वर यह नहीं चाहता कि हम उसके कोपभाजन बनें, बल्‍कि अपने प्रभु येशु मसीह के द्वारा मुिक्‍त प्राप्‍त करें। e 

  • |1 थिस्सलुनीकियों 5:10| मसीह हमारे लिए मरे, जिससे हम चाहे जीवित हों या मर गये हों, उन से संयुक्‍त हो कर जीवन बितायें। f 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.