-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:11| आप इस बात पर गर्व करें कि आप शान्ति में जीवन बिताते हैं और हर एक अपने-अपने काम में लगा रहता है। आप लोग मेरे आदेश के अनुसार अपने हाथों से अपना काम करें। j
-
-
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:12| इस प्रकार आचरण करने से अन्य लोग आपका आदर करेंगे और आप को किसी बात की कमी नहीं होगी। k
-
-
-
मृतकों का पुनरुत्थान और मसीह का पुनरागमन
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:13| भाइयो और बहिनो! हम चाहते हैं कि मृतकों [4] के विषय में आप को निश्चित जानकारी हो। कहीं ऐसा न हो कि आप उन लोगों की तरह शोक मनायें, जिन्हें कोई आशा नहीं है। l
-
-
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:14| हम तो विश्वास करते हैं कि येशु मर गये और फिर जी उठे। उसी तरह परमेश्वर मृतकों को येशु के द्वारा और उन्हीं के साथ ले आएगा m । [5]
-
-
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:15| हमें प्रभु से जो शिक्षा मिली है, उसके आधार पर हम आप से यह कहते हैं: हम, जो जीवित हैं और जो प्रभु के आने तक शेष रहेंगे, मृतकों से पहले महिमा में प्रवेश नहीं करेंगे; n
-
-
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:16| क्योंकि जब आदेश दिया जायेगा और प्रधान स्वर्गदूत की वाणी तथा परमेश्वर की तुरही सुनाई पड़ेगी, तो प्रभु स्वयं स्वर्ग से उतरेंगे। जो मसीह में मर गए हैं, वे पहले जी उठेंगे। o
-
-
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:17| इसके बाद हम, जो जीवित हैं और जो उस समय तक शेष रहेंगे, उन लोगों के साथ बादलों में ऊपर उठा [6] लिये जायेंगे और आकाश में प्रभु से मिलेंगे। इस प्रकार हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।
-
-
-
|1 थिस्सलुनीकियों 4:18| आप इन बातों की चर्चा करते हुए एक दूसरे को सान्त्वना दिया करें।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
