• अन्‍य नबूवतें
    गैर-यहूदी राष्‍ट्रों को गम्‍भीर चेतावनी

  • |जकर्याह 9:1| प्रभु की ओर से यह एक गंभीर चेतावनी है। हद्राक [1] के देश के विरुद्ध प्रभु का यह सन्‍देश है: प्रभु ने दमिश्‍क नगर में स्‍वयं को प्रतिष्‍ठित किया है। जैसे इस्राएल के सब कुल प्रभु के हैं, वैसे ही सीरिया देश के सब नगर [2] प्रभु के हैं।

  • |जकर्याह 9:2| हमात नगर जो सीरिया की सीमा पर स्‍थित है, सोर और सीदोन नगर-राज्‍य भी प्रभु के हैं; यद्यपि वे बड़े चालाक हैं।

  • |जकर्याह 9:3| सोर ने अपने लिए एक गढ़ बनाया है, उसने धूल-कणों के सदृश चांदी का ढेर लगाया है। उसने कच्‍ची सड़क के कीचड़ के सदृश सोना एकत्र किया है।

  • |जकर्याह 9:4| पर देख, स्‍वामी इन सबसे उसे वंचित कर देगा, उसके वैभव को समुद्र में फेंक देगा, यह नगर आग में भस्‍म हो जाएगा।

  • |जकर्याह 9:5| अश्‍कलोन नगर-राज्‍य यह देख कर भयभीत होगा, गाजा नगर भी पीड़ा से छटपटाएगा, और एक्रोन भी, क्‍योंकि उसकी आशाएं धूल में मिल गई हैं। गाजा नगर का राजवंश समाप्‍त हो जाएगा। अश्‍कलोन नगर उजड़ जाएगा।

  • |जकर्याह 9:6| वर्णसंकर जाति अश्‍दोद नगर में बसेगी। प्रभु कहता है : ‘मैं पलिश्‍ती कौम का घमण्‍ड चूर-चूर करूंगा।

  • |जकर्याह 9:7| मैं उसके मुंह में से पशु-बलि का रक्‍त, और उसके दांतों के मध्‍य से घृणित चढ़ावा छीनूंगा। पलिश्‍ती कौम मुझ-परमेश्‍वर के लिए इस्राएल के शेष वंशजों के सदृश अवशेष रहेगी, वह यहूदा कुल के सदृश एक कुल मात्र रह जाएगी, एक्रोन नगर के निवासी यबूसियों के सदृश रहेंगे। a 

  • |जकर्याह 9:8| मैं अपने भवन में प्रशासक के सदृश पड़ाव डालूंगा, एक भी व्यक्‍ति इधर से उधर नहीं जाएगा। कोई भी अत्‍याचारी राजा तुम पर चढ़ाई नहीं करेगा, क्‍योंकि अब मैंने अपनी आंखों से देख लिया।’
  • सियोन का आगामी राजा

  • |जकर्याह 9:9| ओ सियोन के निवासियो, अत्‍यधिक आनन्‍द मनाओ! ओ यरूशलेम के निवासियो, जय-जयकार करो! देखो, तुम्‍हारा राजा तुम्‍हारे पास आ रहा है, वह धार्मिक है, उसने विजय प्राप्‍त की है [3]। वह विनम्र है, और विनम्रता के प्रतीक गदहे पर, उसके बछेरू पर, नहीं, वह लद्दू के बछेरू पर बैठा है। b 

  • |जकर्याह 9:10| वह एफ्रइम-राज्‍य के रथों को यरूशलेम के युद्ध के घोड़ों को नष्‍ट करेगा। वह युद्ध के धनुषों को तोड़ेगा, और सब राष्‍ट्रों में शान्‍ति स्‍थापित करेगा। उसका साम्राज्‍य भूमध्‍यसागर से मृतसागर तक, फरात नदी से दक्षिणी सीमान्‍त, पृथ्‍वी की सीमांत तक होगा। c 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.