• प्रभु की ओर लौटने का आह्‍वान

  • |जकर्याह 1:1| सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के आठवें महीने में प्रभु का यह सन्‍देश इद्‍दो के पौत्र और बेरेकयाह के पुत्र नबी जकर्याह को मिला: a 

  • |जकर्याह 1:2| ‘मैं–प्रभु तुम्‍हारे पूर्वजों से बहुत क्रुद्ध था।

  • |जकर्याह 1:3| तू लोगों से यह कह : स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मेरे पास लौटो! मुझ-प्रभु का यह कथन है; तो मैं तुम्‍हारे पास लौटूंगा।” स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यह वाणी है। b 

  • |जकर्याह 1:4| अपने पूर्वजों के सदृश मत बनो। प्राचीन काल के नबियों ने उनसे कहा था, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: अपने बुरे मार्ग से लौटो, अपने दुष्‍कर्मों को छोड़ दो।” पर उन्‍होंने मुझ-प्रभु की बात नहीं सुनी, मेरी ओर ध्‍यान नहीं दिया। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।

  • |जकर्याह 1:5| तुम्‍हारे पूर्वज कहां गए? नबी कहां हैं? क्‍या वे अमर हैं?

  • |जकर्याह 1:6| नहीं, अमर हैं तो मेरे शब्‍द और मेरी संविधियां जो मैंने अपने सेवक नबियों को दी थीं। क्‍या वे तुम्‍हारे पूर्वजों पर सच सिद्ध नहीं हुई? अत: तुम्‍हारे पूर्वजों ने पश्‍चात्ताप किया और यह कहा: “स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने हमारे साथ जैसा व्‍यवहार करने का निश्‍चय किया था, वैसा ही उसने किया। उसने हमारे बुरे मार्गों और दुष्‍कर्मों के अनुरूप हमारे साथ व्‍यवहार किया और हमें दण्‍ड दिया।” ’ c 
  • नबी जकर्याह का पहला दर्शन : घोड़ों का

  • |जकर्याह 1:7| सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के ग्‍यारहवें महीने (शबाट महीने) की चौबीसवीं तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश इद्दो के पौत्र और बेरेकयाह के पुत्र नबी जकर्याह को मिला। जकर्याह ने कहा:

  • |जकर्याह 1:8| मैंने रात में यह दर्शन देखा: एक मनुष्‍य लाल घोड़े पर सवार है। वह सघन घाटी में मेंहदी वृक्षों के मध्‍य खड़ा है। उसके पीछे लाल, [काले], सुरंग [1] और सफेद घोड़े हैं। d 

  • |जकर्याह 1:9| मैंने पूछा, ‘स्‍वामी, ये क्‍या हैं?’ जो स्‍वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, उसने मुझे उत्तर दिया, ‘मैं तुझे दिखाऊंगा कि ये क्‍या हैं।’

  • |जकर्याह 1:10| परन्‍तु मेंहदी वृक्षों के मध्‍य खड़े हुए मनुष्‍य ने उत्तर दिया, ‘ये वे हैं, जिनको प्रभु ने पृथ्‍वी पर गश्‍त लगाने के लिए भेजा है।’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.