• यरूशलेम और अन्‍य राष्‍ट्र

  • |जकर्याह 14:1| देखो, प्रभु का ऐसा दिन आनेवाला है, जब तुम्‍हारे शत्रु तुम्‍हें लूट लेंगे, और लूट को तुम्‍हारे सामने परस्‍पर बांट लेंगे।

  • |जकर्याह 14:2| प्रभु युद्ध के लिए यरूशलेम के विरुद्ध सब राष्‍ट्रों को एकत्र करेगा। यरूशलेम नगर पर शत्रु का कब्‍जा होगा और वे घरों को लूट लेंगे और वे स्‍त्रियों को भ्रष्‍ट करेंगे। नगर की आधी आबादी बन्‍दी बनकर शत्रु के देश में जाएगी। किन्‍तु बचे हुए लोग नगर से निष्‍कासित नहीं होंगे। a 

  • |जकर्याह 14:3| तब प्रभु उत्तेजित होकर बाहर निकलेगा। जैसे वह युद्ध के दिन युद्ध करता है वैसे ही वह उन राष्‍ट्रों से युद्ध करेगा।

  • |जकर्याह 14:4| यरूशलेम नगर के पूर्व में जैतून पहाड़ है। प्रभु उस दिन उस पहाड़ पर खड़ा होगा। तब पूर्व से पश्‍चिम तक जैतून पहाड़ के दो टुकड़े हो जाएंगे और उनके मध्‍य एक विस्‍तृत घाटी हो जाएगी। पर्वत का आधा टुकड़ा उत्तर की ओर और दूसरा आधा टुकड़ा दक्षिण की ओर सरक जाएगा। b 

  • |जकर्याह 14:5| पहाड़ियों के मध्‍य की घाटी अवरुद्ध हो जाएगी [1], क्‍योंकि उनके मध्‍य की यह नई घाटी आसाल नदी तक जाएगी। [2] यह अवरुद्ध हो जाएगी जैसे यहूदा के राजा उज्‍जियाह के राज्‍यकाल में भूकम्‍प के कारण अवरुद्ध हो गई थी। तब मेरा प्रभु परमेश्‍वर अपने सब पवित्र संतों के साथ आएगा। c 

  • |जकर्याह 14:6| उस दिन न ठण्‍ड पड़ेगी, न गर्मी और न पाला पड़ेगा।

  • |जकर्याह 14:7| उस दिन का अन्‍त नहीं होगा: न दिन बीतेगा और न रात आएगी, संध्‍या के समय भी प्रकाश रहेगा। यह प्रभु का दिन कहा जाता है। d 

  • |जकर्याह 14:8| उस दिन जीवन का जल यरूशलेम से बाहर बहेगा: उसका आधा जल पूर्वी सागर की ओर और आधा जल पश्‍चिमी सागर की ओर बहेगा। जैसे वह शीत ऋतु में बहता है वैसे ही ग्रीष्‍म ऋतु में भी निरन्‍तर बहता रहेगा। e 

  • |जकर्याह 14:9| प्रभु समस्‍त पृथ्‍वी का राजा होगा। उस दिन एक ही प्रभु होगा और उसका नाम भी एक ही होगा।

  • |जकर्याह 14:10| समस्‍त देश एक मैदान के रूप में बदल जाएगा: देश गेबा नगर से यरूशलेम के दक्षिण में स्‍थित रिम्‍मोन नगर तक एक विस्‍तृत सपाट भूमि हो जाएगा। परन्‍तु यरूशलेम अपने ऊंचे स्‍थान पर बसा रहेगा। उसकी नगर-सीमा बिन्‍यामिन-द्वार से नुक्‍कड़वाले फाटक तक (जहां प्राचीन काल में प्रवेश-द्वार था), हननएल मीनार से राजा के अंगूर-रस कुण्‍डों तक होगी।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.