• |फ्रेम्स 2:21| “कोई व्यक्‍ति पुराने कपड़े पर कोरे कपड़े का पैबन्‍द नहीं सिलता। नहीं तो नया पैबन्‍द सिकुड़ कर पुराना कपड़ा फाड़ देता है और चीर बढ़ जाती है।

  • |फ्रेम्स 2:22| इसी प्रकार कोई व्यक्‍ति पुरानी मशकों में नया दाखरस नहीं भरता। नहीं तो दाखरस मशकों को फाड़ देता है और दाखरस तथा मशकें, दोनों बरबाद हो जाते हैं। नये दाखरस को नयी मशकों में ही रखते हैं।”
  • विश्राम दिवस का प्रश्‍न

  • |फ्रेम्स 2:23| येशु किसी विश्राम के दिन गेहूँ के खेतों से हो कर जा रहे थे। उनके शिष्‍य राह चलते बालें तोड़ने लगे। f 

  • |फ्रेम्स 2:24| फरीसियों ने येशु से कहा, “देखिए, जो काम विश्राम के दिन मना है, ये क्‍यों वही कर रहे हैं?”

  • |फ्रेम्स 2:25| येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “क्‍या तुम लोगों ने कभी यह नहीं पढ़ा कि जब दाऊद और उनके साथी भूखे थे और खाने को उनके पास कुछ नहीं था, तो दाऊद ने क्‍या किया था?

  • |फ्रेम्स 2:26| उसने महापुरोहित एबयातर के समय परमेश्‍वर के भवन में प्रवेश कर भेंट की रोटियाँ खायीं और अपने साथियों को भी खिलायीं। पुरोहितों को छोड़ किसी और को उन्‍हें खाने की आज्ञा तो नहीं थी।” g 

  • |फ्रेम्स 2:27| येशु ने उन से यह भी कहा, “विश्राम-दिवस मनुष्‍य के लिए बना है, न कि मनुष्‍य विश्राम-दिवस के लिए। h 

  • |फ्रेम्स 2:28| इसलिए मानव-पुत्र विश्राम-दिवस का भी स्‍वामी है।”


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.