• |फ्रेम्स 14:51| एक युवक, अपने नंगे बदन पर मलमल की चादर ओढ़े येशु के पीछे हो लिया। किन्‍तु जब भीड़ ने उसे पकड़ा,

  • |फ्रेम्स 14:52| तो वह चादर छोड़ कर नंगा ही भाग गया।
  • धर्ममहासभा के सामने

  • |फ्रेम्स 14:53| वे येशु को प्रधान महापुरोहित के यहाँ ले गये। सब महापुरोहित, धर्मवृद्ध और शास्‍त्री वहाँ एकत्र हुए थे।

  • |फ्रेम्स 14:54| येशु से कुछ दूरी रखते हुए पतरस उनके पीछे-पीछे प्रधान महापुरोहित के भवन के आंगन तक गया था और वहाँ पहरेदारों के साथ बैठ कर आग ताप रहा था।

  • |फ्रेम्स 14:55| महापुरोहित और सारी धर्ममहासभा येशु को मरवा डालने के उद्देश्‍य से उनके विरुद्ध गवाही खोज रही थी, परन्‍तु वह मिली नहीं। x 

  • |फ्रेम्स 14:56| बहुत-से लोगों ने तो उनके विरुद्ध झूठी गवाही दी, किन्‍तु उनके बयान मेल नहीं खाते थे।

  • |फ्रेम्स 14:57| तब कुछ लोग उठे और उन्‍होंने येशु के विरुद्ध यह झूठी गवाही दी,

  • |फ्रेम्स 14:58| “हमने इस व्यक्‍ति को ऐसा कहते सुना है : ‘मैं हाथ का बनाया हुआ यह मन्‍दिर ढा दूँगा और तीन दिन में दूसरा खड़ा कर दूँगा, जो हाथ का बनाया हुआ नहीं होगा।’ ” y 

  • |फ्रेम्स 14:59| किन्‍तु इसके विषय में भी उनके बयान मेल नहीं खाये थे।

  • |फ्रेम्स 14:60| तब प्रधान महापुरोहित ने सभा के बीच में खड़े होकर येशु ने पूछा, “ये लोग तुम्‍हारे विरुद्ध जो गवाही दे रहे हैं, क्‍या इसका कोई उत्तर तुम्‍हारे पास नहीं है?”


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.