• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6
  • मसीह द्वारा प्रदत्त स्‍वतन्‍त्रता

  • |गलाटियन्स 5:1| मसीह ने स्‍वतन्‍त्र बने रहने के लिए ही हमें स्‍वतन्‍त्र किया है, इसलिए आप लोग दृढ़ रहें और फिर दासता के जूए में नहीं जुतें। a 

  • |गलाटियन्स 5:2| मैं, पौलुस, आप लोगों से यह कहता हूँ : यदि आप खतना करायेंगे, तो आप को मसीह से कोई लाभ नहीं होगा। b 

  • |गलाटियन्स 5:3| मैं खतना कराने वाले हर एक व्यक्‍ति से फिर कहता हूँ कि उसे समस्‍त व्‍यवस्‍था का पालन करना है।

  • |गलाटियन्स 5:4| यदि आप अपनी धार्मिकता के लिए व्‍यवस्‍था पर निर्भर रहना चाहते हैं, तो आपने मसीह से अपना सम्‍बन्‍ध तोड़ लिया और परमेश्‍वर की कृपा को खो दिया है।

  • |गलाटियन्स 5:5| हम तो उस धार्मिकता की तीव्र अभिलाषा करते हैं, जो विश्‍वास पर आधारित है और आत्‍मा द्वारा प्राप्‍त होती है। [1]

  • |गलाटियन्स 5:6| यदि हम येशु मसीह से संयुक्‍त हैं, तो न तो खतने का कोई महत्व है और न उसके अभाव का। महत्‍व विश्‍वास का है, जो प्रेम द्वारा क्रियाशील होता है। c 

  • |गलाटियन्स 5:7| आप लोग अच्‍छी प्रगति कर रहे थे। आप को किसने आगे बढ़ने से रोका कि आप सत्‍य को न मानें?

  • |गलाटियन्स 5:8| उस व्यक्‍ति ने जो भी तर्क दिया हो, वह तर्क परमेश्‍वर की ओर से नहीं आया जो आप लोगों को बुलाता है; d 

  • |गलाटियन्स 5:9| याद रखें, थोड़ा-सा खमीर सारे गूंधे हुए आटे को खमीरा बना देता है। e 

  • |गलाटियन्स 5:10| मुझे प्रभु में आप लोगों पर यह भरोसा है कि आप विचलित नहीं होंगे। जो व्यक्‍ति आप लोगों में अशान्‍ति उत्‍पन्न कर रहा है, वह चाहे जो भी हो, परमेश्‍वर का दण्‍ड भोगेगा। f 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.