• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6
  • विश्‍वास द्वारा आत्‍मा का वरदान

  • |गलाटियन्स 3:1| नासमझ गलातियो! किसने आप लोगों पर जादू डाला है? आप की आँखों के सम्‍मुख तो स्‍पष्‍ट रूप से यह दिखलाया गया कि येशु मसीह क्रूस पर चढ़ाये गये थे!

  • |गलाटियन्स 3:2| मैं आप लोगों से इतना ही जानना चाहता हूँ: आप को व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड के कारण आत्‍मा का वरदान मिला या विश्‍वास का शुभ संदेश सुनने के कारण?

  • |गलाटियन्स 3:3| क्‍या आप लोग इतने नासमझ हैं कि आपने जो कार्य आत्‍मा द्वारा प्रारम्‍भ किया, उसे अब बाह्य विधि-पालन [1] द्वारा पूर्ण करना चाहते हैं?

  • |गलाटियन्स 3:4| क्‍या आप लोगों को व्‍यर्थ ही इतने अनुभव प्राप्‍त हुए? मुझे ऐसा विश्‍वास नहीं है [2]।

  • |गलाटियन्स 3:5| जब परमेश्‍वर आप लोगों को आत्‍मा का वरदान देता है और आप के बीच आश्‍चर्यपूर्ण सामथ्‍र्य के कार्य करता है, तो क्‍या वह व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड के कारण ऐसा करता है अथवा इसलिए कि आपने विश्‍वास का शुभ संदेश सुना है?
  • अब्राहम से की गयी प्रतिज्ञा और विश्‍वास

  • |गलाटियन्स 3:6| धर्मग्रन्‍थ में कहा गया है कि “अब्राहम ने परमेश्‍वर में विश्‍वास किया और इसी से वह धार्मिक माने गये।” a 

  • |गलाटियन्स 3:7| इसलिए आप लोग यह निश्‍चित रूप से जान लें कि जो लोग विश्‍वास करते हैं, वे ही अब्राहम की सन्‍तान हैं।

  • |गलाटियन्स 3:8| धर्मग्रन्‍थ पहले से यह जानता था कि परमेश्‍वर विश्‍वास द्वारा गैर-यहूदियों को धार्मिक ठहरायेगा, इसलिए उसने पहले से अब्राहम को यह शुभ समाचार सुनाया कि “तेरे द्वारा पृथ्‍वी की समस्‍त जातियाँ आशीर्वाद प्राप्‍त करेंगी।” b 

  • |गलाटियन्स 3:9| इसलिए जो विश्‍वास पर निर्भर रहते हैं, वे विश्‍वास करने वाले अब्राहम के साथ ही आशीर्वाद प्राप्‍त करते हैं। c 

  • |गलाटियन्स 3:10| परन्‍तु जो व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड पर निर्भर रहते हैं, वे शाप के अधीन हैं; क्‍योंकि लिखा है: “जो व्यक्‍ति व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखी हुई सभी बातों का पालन नहीं करता रहता है, वह शापित है।” d 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.