• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6
  • यरूशलेम में प्रेरित पौलुस के कार्य का अनुमोदन

  • |गलाटियन्स 2:1| इसके बाद चौदह वर्ष बीतने पर मैं बरनबास के साथ फिर यरूशलेम गया। मैं तीतुस को भी अपने साथ ले गया। a 

  • |गलाटियन्स 2:2| परमेश्‍वर ने मुझ पर प्रकट किया था कि मुझे जाना चाहिए। मैंने उन लोगों के सामने-परन्‍तु एकान्‍त में प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों के सामने-वह शुभ समाचार प्रस्‍तुत किया जिसका प्रचार मैं गैर-यहूदियों के बीच करता हूँ, जिससे ऐसा न हो कि जो दौड़-धूप मैं कर रहा हूँ अथवा कर चुका हूँ, वह व्‍यर्थ हो जाए। b 

  • |गलाटियन्स 2:3| किन्‍तु उन्‍होंने तीतुस को, जो मेरे साथ आये थे और यूनानी हैं, इसके लिए बाध्‍य नहीं किया कि वह अपना खतना करायें। c 

  • |गलाटियन्स 2:4| यह प्रश्‍न उन झूठे भाइयों के कारण उठा था, जिन्‍हें कलीसिया में गुप्‍त रूप से लाया गया था, जो चुपचाप घुस आए थे कि येशु मसीह से प्राप्‍त हमारी स्‍वतन्‍त्रता का भेद लें और हमें गुलाम बना लें। d 

  • |गलाटियन्स 2:5| हम उन लोगों के सामने एक क्षण के लिए भी नहीं झुके। हम शुभ समाचार का सत्‍य आप के लिए पूर्ण रूप से बनाये रखना चाहते थे। e 

  • |गलाटियन्स 2:6| किन्‍तु जो व्यक्‍ति प्रतिष्‍ठित माने जाते थे-वे पहले कैसे थे, इससे मेरे विचार में कोई अन्‍तर नहीं पड़ता, क्‍योंकि परमेश्‍वर मुंह-देखा न्‍याय नहीं करता-इन प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों से मुझे कोई नई बात प्राप्‍त नहीं हुई।

  • |गलाटियन्स 2:7| वरन् इसके विपरीत, उन्‍होंने मान लिया कि मुझे उसी तरह गैर-यहूदियों [1] में शुभ समाचार का प्रचार-कार्य सौंपा गया था, जिस तरह पतरस को यहूदियों [2] में। f 

  • |गलाटियन्स 2:8| (क्‍योंकि जिस परमेश्‍वर ने पतरस को यहूदियों का प्रेरित बनाकर उनके द्वारा सेवा-कार्य किया, उसी ने मुझे गैर-यहूदियों का प्रेरित बनाकर मेरे द्वारा सेवा-कार्य किया।)

  • |गलाटियन्स 2:9| जो व्यक्‍ति कलीसिया के स्‍तम्‍भ समझे जाते थे-अर्थात् याकूब, कैफा और योहन-उन्‍होंने कृपा का वह वरदान पहचाना जो मुझे मिला है। उन्‍होंने मुझे और बरनबास को अपने सहयोगी समझकर हमें सहभागिता का दाहिना हाथ दिया। वे इस बात के लिए सहमत हुए कि हम गैर-यहूदियों के पास जायें और वे यहूदियों के पास। g 

  • |गलाटियन्स 2:10| उन्‍होंने केवल एक बात कही कि हम गरीबों को स्‍मरण रखें। वास्‍तव में मैं स्‍वयं यह कार्य करने के लिए उत्‍सुक था। h 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.