• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9
  • विनाश का चौथा दृश्‍य

  • |अमोस 8:1| स्‍वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया : ग्रीष्‍म ऋतु के पके हुए फलों की एक टोकरी है।

  • |अमोस 8:2| प्रभु ने मुझसे पुछा, ‘आमोस, तू क्‍या देख रहा है?’ मैंने उत्तर दिया, ‘ग्रीष्‍म ऋतु के पके हुए फलों की एक टोकरी।’ तब प्रभु ने मुझ से कहा, ‘मेरे लोग इस्राएलियों के दिन पक गए। अब मैं उन्‍हें बिना दण्‍ड दिये नहीं छोड़ूंगा। a 

  • |अमोस 8:3| उस दिन मन्‍दिर के स्‍तुति-गीत शोक-गीत में बदल जाएंगे।’ स्‍वामी-प्रभु ने यह कहा है, ‘असंख्‍य लाशें पड़ी होंगी। सब जगह मौत का सन्नाटा होगा।’।
  • इस्राएल का विनाश समीप है

  • |अमोस 8:4| ओ निर्धनों को रौंदनेवालो, ओ गरीबों को मृत्‍यु के घाट उतारनेवालो, यह सुनो :

  • |अमोस 8:5| तुम चाहते हो कि नवचन्‍द्र पर्व कब खत्‍म हो, और तुम अनाज बेचो। विश्राम दिवस कब बीते, और तुम गेहूं को बेचना आरंभ करो। तुम अनाज मापने की माप को छोटा रखते हो, पर जब खरीदार से तौलकर मुद्राएं लेते हो तो तौल को भारी कर देते हो! तुम खोटी तराजू रखकर खरीदारों को ठगते हो। b 

  • |अमोस 8:6| तुम गरीब को चांदी से और निर्धन को एक जोड़ी जूतों के दाम पर खरीदते हो। तुम घुन लगा गेहूं बेचते हो।

  • |अमोस 8:7| प्रभु ने याकूब के अहं की शपथ खाई है: ‘मैं निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारे किसी काम को कभी न भूलूंगा।’

  • |अमोस 8:8| क्‍या इस कारण भूमि कंपित न होगी? क्‍या इस धरती पर रहनेवाले विलाप न करेंगे? यह प्रदेश नील नदी की बाढ़ के समान, उफनेगा, उछलेगा: और मिस्र देश की नील नदी के समान वह फिर शान्‍त हो जाएगा।’ c 

  • |अमोस 8:9| स्‍वामी-प्रभु यह कहता है : ‘उस दिन मैं दोपहर को सूर्यास्‍त कर दूंगा; दिन-दहाड़े समस्‍त पृथ्‍वी पर अंधकार छा जाएगा।

  • |अमोस 8:10| मैं तुम्‍हारे आनन्‍द के उत्‍सव-पर्वों को शोक-दिवसों में परिणत कर दूंगा; मैं तुम्‍हारे स्‍तुति गीतों को विलाप गीतों में बदल दूंगा। शोक प्रदर्शित करने के लिए तुम-सबको कमर में टाट के वस्‍त्र पहनने पड़ेंगे, तुम्‍हें सिर मुंड़ाना होगा। मैं तुमसे ऐसा शोक कराऊंगा, जैसा इकलौते पुत्र का मृत्‍यु शोक होता है। वह दिन अन्‍त तक भयावह होगा।’ d 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.