• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9
  • परमेश्‍वर का सन्‍देश सुनाना ही होगा!

  • |अमोस 3:1| ओ इस्राएली कौम! मुझ-प्रभु का यह सन्‍देश सुन। मैं यह तेरे विरुद्ध, तेरी सारी कौम के विरुद्ध सुनाता हूं, जिसको मैं मिस्र देश से निकाल कर लाया था।

  • |अमोस 3:2| पृथ्‍वी की सारी कौमों में से मैंने केवल तुझे ही चुना था। अत: मैं तेरे समस्‍त कुकर्मों के लिए तुझे ही दण्‍ड दूंगा।’ a 

  • |अमोस 3:3| जब तक दो व्यक्‍ति पहले से समझौता न करें क्‍या वे एक-साथ चल सकते हैं?

  • |अमोस 3:4| क्‍या सिंह बिना शिकार पाए जंगल में दहाड़ता है? क्‍या जवान सिंह भूखे पेट मांद में गुर्राता है?

  • |अमोस 3:5| क्‍या पक्षी भूमि पर बिछे फंदे में बिना लासा के फंसता है? क्‍या बहेलिया पक्षी को फंदे में बिना फंसाए ही अपने जाल को समेटता है?

  • |अमोस 3:6| क्‍या यह संभव है? नगर में नरसिंगा फूंका जाए और नागरिक भयभीत न हों? जब तक प्रभु किसी नगर पर विपत्ति नहीं ढाहता क्‍या उस नगर पर विपत्ति आ सकती है? b 

  • |अमोस 3:7| निस्‍सन्‍देह स्‍वामी-प्रभु अपने सेवक नबियों पर अपना भेद प्रकट किए बिना कोई कार्य नहीं करता। c 

  • |अमोस 3:8| जंगल में सिंह गरजा; कौन नहीं डरेगा? स्‍वामी-प्रभु ने सन्‍देश दिया; कौन नबूवत नहीं करेगा?
  • सामरी राज्‍य का पतन

  • |अमोस 3:9| असीरिया देश [1] के गढ़ों में, मिस्र देश के किलों में यह घोषणा सुनाओ: ‘सामरी पहाड़ियों पर एकत्र हो, और वहाँ से सामरी राज्‍य के भीतर अशान्‍ति का नजारा देखो, अत्‍याचार और दमन के दृश्‍य देखो।’

  • |अमोस 3:10| प्रभु का यह कथन है: ‘वे सद्आचरण करना जानते ही नहीं। उन्‍होंने अपने गढ़ों में केवल हिंसा और लूट एकत्र की है।’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.