• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9
  • विनाश के तीन दृश्‍य

  • |अमोस 7:1| स्‍वामी प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: जब राजा के चारे की फसल के बाद रबी फसल में अंकुर फूटने लगे, तब टिड्डी-दल उन पर छा गया।

  • |अमोस 7:2| जब टिड्डियाँ भूमि की घास-पात को चट कर गई तब मैंने कहा, ‘ओ स्‍वामी-प्रभु! कृपया क्षमा कर। इस विनाश के बाद याकूब कैसे खड़ा हो सकेगा? वह बहुत छोटा है।’ a 

  • |अमोस 7:3| विनाश के सम्‍बन्‍ध में प्रभु को पश्‍चात्ताप हुआ। स्‍वामी-प्रभु ने कहा, ‘अब ऐसा न होगा।’ b 

  • |अमोस 7:4| स्‍वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: मैंने देखा कि प्रभु दण्‍ड देने के लिए आग को बुला रहा है। आग ने अतल सागर को सुखा दिया। तब वह भूमि को भस्‍म करने लगी।

  • |अमोस 7:5| मैंने कहा, ‘ओ स्‍वामी-प्रभु! कृपया, दण्‍ड देना रोक दे। इस विनाश के बाद याकूब कैसे खड़ा हो सकेगा? वह बहुत छोटा है।’

  • |अमोस 7:6| विनाश के सम्‍बन्‍ध में प्रभु को पश्‍चात्ताप हुआ। स्‍वामी-प्रभु ने कहा, ‘अब यह भी न होगा।’

  • |अमोस 7:7| स्‍वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: मैंने देखा कि स्‍वामी एक ऊंची दीवार [1] के पास खड़ा है। उसके हाथ में साहुल है। c 

  • |अमोस 7:8| प्रभु ने मुझसे पूछा, ‘आमोस, तू क्‍या देख रहा है?’ मैंने उत्तर दिया, ‘एक साहुल।’ तब स्‍वामी ने कहा, ‘देख, मैं अपने निज लोग इस्राएल की सीधाई नापने के लिए साहुल लगाऊंगा। अब मैं उन्‍हें बिना दण्‍ड दिए नहीं छोड़ूंगा।

  • |अमोस 7:9| इसहाक की पहाड़ी शिखर की वेदियाँ उजड़ जाएंगी। इस्राएल के पवित्र स्‍थान खण्‍डहर बन जाएंगे। मैं हाथ में तलवार ले यारोबआम राजवंश के विरुद्ध खड़ा होऊंगा।’ d 
  • नबी आमोस और पुरोहित अमस्‍याह

  • |अमोस 7:10| बेत-एल की वेदी के पुरोहित अमस्‍याह ने राजा यारोबआम के पास यह सन्‍देश भेजा, ‘आमोस आपके विरुद्ध इस्राएल प्रदेश के लोगों में षड्‍यन्‍त्र रच रहा है। अब देश उसके शब्‍दों को और अधिक नहीं सह सकता। e 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.