-
इस्राएलियों का यर्दन नदी पार करना
-
|जोसू 3:1| यहोशुअ सबेरे उठा। उसने इस्राएली समाज के साथ शिट्टीम के पड़ाव से प्रस्थान किया। वे यर्दन नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने उस पार जाने से पूर्व वहां पर पड़ाव डाला।
-
-
-
|जोसू 3:2| शास्त्रियों ने तीन दिन के पश्चात् समस्त पड़ाव का दौरा किया।
-
-
-
|जोसू 3:3| उन्होंने लोगों को यह आदेश दिया, ‘जब तुम अपने प्रभु परमेश्वर की विधान-मंजूषा को लेवीय पुरोहितों के द्वारा ले जाते हुए देखो, तब अपने-अपने स्थान से प्रस्थान कर उसका अनुगमन करना।
-
-
-
|जोसू 3:4| तब तुम्हें ज्ञात होगा कि किस दिशा में तुम्हें जाना है, क्योंकि तुम इस ओर पहले कभी नहीं आए थे। परन्तु तुम विधान-मंजूषा के निकट मत जाना, वरन् उससे एक किलोमीटर [1] पीछे रहना।’ a
-
-
-
|जोसू 3:5| यहोशुअ ने इस्राएलियों से कहा, ‘तुम अपने-आप को शुद्ध करो, क्योंकि प्रभु कल तुम्हारे मध्य आश्चर्यपूर्ण कार्य करेगा।’
-
-
-
|जोसू 3:6| उसने पुरोहितों से यह कहा, ‘विधान की मंजूषा उठाकर लोगों के आगे-आगे चलो।’ पुरोहित विधान की मंजूषा उठाकर इस्राएली समज के आगे-आगे चलने लगे।
-
-
-
|जोसू 3:7| प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘आज मैं एक आश्चर्यपूर्ण कार्य करूंगा। उसके कारण तू समस्त इस्राएली समाज के सम्मुख एक महान् पुरुष के रूप में प्रतिष्ठित हो जाएगा। तब उन्हें ज्ञात होगा कि मैं जैसा मूसा के साथ था वैसा ही तेरे साथ भी हूं।
-
-
-
|जोसू 3:8| तू विधान-मंजूषा वहन करने वाले पुरोहितों को यह आदेश दे, “जब तुम यर्दन नदी के तट पर पहुंचोगे तब नदी में खड़े हो जाना।” ’
-
-
-
|जोसू 3:9| यहोशुअ ने इस्राएली लोगों से कहा, ‘पास आओ, और अपने प्रभु परमेश्वर के वचन सुनो।’
-
-
-
|जोसू 3:10| उसने आगे कहा, ‘तुम्हें आज ज्ञात होगा कि तुम्हारे मध्य जीवित परमेश्वर है, और वह तुम्हारे सामने से कनानी, हित्ती, हिव्वी, परिज्जी, गिर्गाशी, एमोरी और यबूसी जातियों को निश्चय ही खदेड़ देगा। b
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
